सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Smriti Irani: टीवी की आदर्श बहू से कैबिनेट मंत्री तक, कुछ ऐसा रहा है स्मृति ईरानी का सफर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

जब स्मृति ईरानी की छवि एक घर संभालने वाली आदर्श बहू की थी और अब आज का समय है जब वह देश को संभालने वाली एक मजबूत राजनेता के तौर पर पहचानी जाती हैं। चलिए के अपने शक्ति के प्रमुख अंक में आपको स्मृति ईरानी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

विज्ञापन
Meet Smriti Irani Miss India Finalist And TV Actress To Becoming Female Indian Politician
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram

रूबी शुक्ला



Smriti Irani :
स्मृति ईरानी एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने कभी टीवी जगत से अपने करियर की शुरुआत की थी और मोदी सरकार में केंद्री मंत्री तक का सफर तय किया। आज वह राजनीति जगत का सफल नाम बन चुकी हैं। उनका टीवी से लेकर राजनीति तक का सफर कैसा रहा, चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।

स्मृति ईरानी आज राजनीति की दुनिया में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं, लेकिन एक ऐसा समय था जब वह टीवी इंडस्ट्री की संस्कारी बहू के रूप में पहचानी जाती थीं। उन्हें एकता कपूर के चर्चित और सफल धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहचान मिली, जिसका पहला एपिसोड जुलाई 2000 में टेलीकास्ट हुआ और करीब 8 सालों तक ये शो दर्शकों के दिलों पर राज करता रहा। ये वो समय था, जब स्मृति ईरानी की छवि एक घर संभालने वाली आदर्श बहू की थी और अब आज का समय है जब वह देश को संभालने वाली एक मजबूत राजनेता के तौर पर पहचानी जाती हैं। चलिए के अपने शक्ति के प्रमुख अंक में आपको स्मृति ईरानी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

Trending Videos
Meet Smriti Irani Miss India Finalist And TV Actress To Becoming Female Indian Politician
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram

स्मृति ईरानी का जीवन परिचय

भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख नेता 'स्मृति जुबिन ईरानी' स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 अजय कुमार मल्होत्रा और शिवानी बागची के घर में हुआ। इनके पिता पंजाबी और माता बंगाली थीं । इनकी दो छोटी बहनें भी हैं। इसके साथ ही इनके दादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। यही नहीं, स्मृति ईरानी की मां जनसंघ की सदस्य थीं । इनकी प्रारम्भिक शिक्षा होली चाइल्ड ऑक्सिलियम स्कूल दिल्ली में हुई। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग में बीकॉम की पढ़ाई शुरू की पर किसी कारण तीन साल की डिग्री पूरी नहीं कर सकीं। 2001 में स्मृति ने जुबिन ईरानी से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meet Smriti Irani Miss India Finalist And TV Actress To Becoming Female Indian Politician
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram

टीवी जगत में स्मृति का करियर

2000 में स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 'धारावाहिक में तुलसी के रूप में घर घर में अपनी पहचान बनाई। इनका नाम उन कलाकारों में लिया जाता है जिन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन लोकप्रियता को अपनी राजनैतिक सफलता के रूप में बदल दिया और हर घर में तुलसी के नाम से जानी जाने वाली से स्मृति ईरानी के रूप में आज पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Meet Smriti Irani Miss India Finalist And TV Actress To Becoming Female Indian Politician
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram


स्मृति ईरानी का राजनीति करियर
 
अभिनय हो या राजनीति दोनों में ही स्मृति ईरानी ने सफलता हासिल की है। स्मृति 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनीं। उन्होंने बीजेपी के यूथ विंग की अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद 2010 में राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। 2011 में  गुजरात से राज्य सभा से चुनकर संसद बनाई गईं। इसके बाद 2014 अमेठी से राहुल गांधी के सामने आम चुनाव में खड़ी हुईं। हालांकि, वह ये चुनाव हार गईं, लेकिन इससे वह भारत की राजनीति मे एक अहम हिस्सा बन गईं। इसके बाद 1019 मे उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ कर राहुल गांधी को हरा दिया। उन्होंने एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिला बाल विकास मंत्री के रूप मे कार्यभार को संभाला।

विज्ञापन
Meet Smriti Irani Miss India Finalist And TV Actress To Becoming Female Indian Politician
स्मृति ईरानी - फोटो : instagram


अभिनय से घर घर में मिली पहचान

1998 मे स्मृति ईरानी जी ने 'मिस इंडिया' सौंदर्य प्रतियोगिता मे भाग लिया पर टॉप 9 तक ही पहुंच सकीं। इसके बाद इसी साल मीका सिंह के साथ एल्बम " सावन में लग गई आग " में नजर आईं। इसके बाद सीरियल 'आतिश 'और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे में शुरुआत की। साल 2000 में स्मृति ने एकता कपूर के धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी विरानी' का लीड रोल प्ले किया और घर घर में अपनी पहचान बनाई । 2008 में स्मृति ईरानी, साक्षी तंवर के साथ मिलकर 9X पर रियलिटी शो मे नजर आईं।  2009 में कॉमेडी शो 'मणिबेन डॉट कॉम' में काम किया 2012 में बंगाली फिल्म 'अमृता' में भी नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed