{"_id":"6006e75a8ebc3e2c4a28b5ee","slug":"must-avoid-these-foods-during-pregnancy-can-be-harmful-for-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्भावस्था में इन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज, हो सकता है बच्चे को नुकसान","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
गर्भावस्था में इन चीजों को खाने से करना चाहिए परहेज, हो सकता है बच्चे को नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
pregnancy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्भावस्था के दौरान खान-पान का शरीर पर बहुत असर पड़ता है। जरा सी लापरवाही होने वाले बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसीलिए गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए कुछ चीजों को खाने की पूरी तरह से मनाही रहती है। जबकि कुछ चीजें बहुत ही थोड़ी मात्रा में खाने की इजाजत होती है। तो चलिए जानें वो कौन सी खान-पान की चीजें हैं जिसे गर्भावस्था में खाने से परहेज करना चाहिए।
2 of 4
tuna fish
- फोटो : pixabay
मर्करी वाली मछली
मर्करी बहुत ही विषैला तत्व होता है। जो प्रदूषित पानी में पाया जाता है। मर्करी की ज्यादा मात्रा नर्वस सिस्टम, इम्यून सिस्टम और किडनी को खराब कर देती है। ज्यादातर मर्करी प्रदूषित समुद्रों में पाया जाता है। जिसे बड़ी मछलियां अपने अंदर अधिक जमा कर लेती है। इसलिए गर्भावस्था में टूना, शार्क, किंग मैकरल, स्वोर्डफिश, मर्लिन जैसी मछलियों को खाने से बचना चाहिए।
3 of 4
रेड मीट
- फोटो : pixabay
अधपका मीट या मछली
अगर गर्भवती महिलाएं नॉनवेज का सेवन करती हैं। तो ध्यान में रखें कि अधपका मीट ना खाएं। इसे खाने से टोक्सोप्लाज्मा, लिस्टेरिया और सैल्मोनेला जैसे कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकते हैं। इसे खाने से गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो सकती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रोसेस्ड मीट खाने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैफीन
कॉफी पीना तो ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। लेकिन गर्भावस्था में महिलाओं को कैफीन का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि कैफीन शरीर में बहुत ही जल्दी घुल जाता है। और गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X