{"_id":"6005a5648ebc3e2e521e4600","slug":"rajshri-deshpande-help-farmers-launched-campaign-to-save-crops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे अभिनय के साथ ही करती हैं समाज सेवा, स्कूल निर्माण के साथ संवार रहीं बच्चों का भविष्य","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे अभिनय के साथ ही करती हैं समाज सेवा, स्कूल निर्माण के साथ संवार रहीं बच्चों का भविष्य
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
Rajshri Deshpande
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस राजश्री पांडे को ज्यादातर लोग नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की वजह से पहचानते होंगे। लेकिन शायद ही उनको पता हो कि राजश्री एक समाज सेविका भी हैं। जो अपने एनजीओ की मदद से महिलाओं, किसानों और ट्रांसजेडर्स की मदद करने के लिए दिन-रात लगी रहती हैं। उनके एनजीओ का नाम है नाभांगन। जिसकी मदद से वो गरीब बच्चों से लेकर किसानों से जुड़ी हैं।
2 of 3
Rajshri Deshpande
- फोटो : file photo
एक्ट्रेस राजश्री पांडे मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली हैं। वहां से मुंबई आने के बाद उन्होने विसलिंग वुड इंटरनेशनल फिल्म स्कूल में एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। साथ ही उन्होने फिल्म मेकिंग का भी कोर्स कर रखा है। औरंगाबाद के मराठावाड़ा की राजश्री मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार और रिश्तेदारों को खेती-किसानी करते देख उन्होंने किसानों की मुश्किलों को करीब से देखा है। ट्रेवलिंग और रीडिंग का शौक करने वाली राजश्री अक्सर ही गांव के लोगों को ट्रेन और बस से सफर करते देखती थीं। जहां पर उन्होंने गांव वालों से बात की और उनकी समस्याओं को समझा।
3 of 3
लॉकडाउन के समय में मराठावाड़ा के पास पांढरी और मठगढ़ गांव में वो पिछले पांच सालों से किसानों के हित में काम कर रही हैं। लॉकडाउन से पहले उन्होंने किसानों को टिड्डियों से फसल को बचाने की योजना बनाई थी। लॉकडाउन के कठिन समय में वालंटियर जुटाकर 30 गांवों के लोगों तक राशन पहुंचाया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X