National Girl Child Day 2024 : 24 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में की गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और उनके सशक्तिकरण व मानवाधिकारों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करना था। बालिकाओं के सामने आने वाली असमानताओं को उजागर करने और उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व सहित जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाने लगा।
बेटियां हैं वरदान, इन संदेशों के जरिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर फैलाएं जागरूकता
यहां आपको बालिका दिवस के खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर हर कोई बेटियों पर गर्व करेगा और बेटी को अभिशाप नहीं वरदान समझेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिकाओं को समर्पित यह दिन,
जगाएं जागरूकता, समझाएं सभी को।
बेटी है शक्ति स्वरूप
करती है हर घर को रोशन।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं
बालिकाएं हैं सपनों की मल्लिका,
उन्हें मिले सभी खुशियां।
शिक्षित हों, आत्मनिर्भर और समर्थ बनें
बालिका दिवस पर लें यही संकल्प।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
इस नारे को दिल से ठानो।
बालिकाएं हैं समृद्धि का मार्ग,
इस सत्य को हर कोई मान लो।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं
बालिकाओं का दिन है यह खास,
उनका हौसला है अनमोल आभास।
शिक्षा का ज्ञान हो सबको हासिल,
बेटियों से है राष्ट्र का भविष्य।
बालिका दिवस की शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X