फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri 2023: भारत की उद्योगपति महिलाएं जो संभाल रहीं टॉप कंपनियों की जिम्मेदारी

Sat, 14 Oct 2023 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Oct 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Top Business Women in India Who Are Handling Companies Know Details In Hindi
देश की उद्योगपति महिलाएं - फोटो : amar ujala

Navratri 2023: नवरात्रि के पर्व पर नवदुर्गा की पूजा की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति का प्रतीक है। माता दुर्गा के सभी स्वरूप एक महिला के जीवन को प्रदर्शित करते हैं। महिला मां अन्नपूर्णा की तरह घर परिवार संभालती हैं, तो मां सरस्वती की तरह ज्ञान का प्रसार करती है। महिला आदिशक्ति मां दुर्गा और काली का रूप धारण कर सकती हैं तो वहीं मां लक्ष्मी की भांति सुख समृद्धि ला सकती हैं। भारत में ऐसी कई महिलाएं हैं जो परिवार संभालने के साथ ही देश संभाल रही हैं। इन महिलाओं की हिस्सेदारी दुनिया के बड़े उद्योग या कंपनियों में भी है। भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो बतौर देश की बड़ी कंपनियों में बतौर सीईओ कार्यरत हैं। उद्योग जगत में अपने इनोवेटिव आइडिया और कुशल नेतृत्व के बल पर कंपनी और हजारों कर्मचारियों को ये महिलाएं बखूबी संभाल रही हैं। नवरात्रि के मौके पर जानिए देश की उद्योगपति महिलाओं के बारे में।

Shardiya Navratri 2023 Top Business Women in India Who Are Handling Companies Know Details In Hindi
विनीता सिंह - फोटो : instagram/vineetasng

शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ विनीता सिंह

टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर विनीता सिंह को देखा होगा। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा कर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर बिजनेस की शुरुआत की।

Shardiya Navratri 2023 Top Business Women in India Who Are Handling Companies Know Details In Hindi
नमिता थापर - फोटो : instagram/namitathapar

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ नमिता थापर

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ नमिता थापर एक पेशेवर व्यवसायी हैं। नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आईं थीं। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। पुणे से ग्रेजुएशन करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Top Business Women in India Who Are Handling Companies Know Details In Hindi
फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5

नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर

नायका एक ब्यूटी स्टार्टअप है, जिसकी फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर हैं। नायका के प्रोडक्ट को लगभग हर लड़की जानती है और इस्तेमाल करती हैं। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहीं। फिर फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Top Business Women in India Who Are Handling Companies Know Details In Hindi
लीना नायर - फोटो : Twitter/LeenaNairHR

चैनल की सीईओ लीना नायर

फ्रांस के प्रसिद्ध फैशन और लग्जरी ब्रांड चैनल की सीईओ एक भारतीय महिला है, जिनका नाम लीना नायर है। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लंदन शिफ्ट होने के बाद उन्होंने यहीं से यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्य किया। बाद में चैनल की सीईओ बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed