{"_id":"5ead6255250c17191837ac7b","slug":"story-of-ellen-church-world-first-air-hostess","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की पहली महिला एयर होस्टेस, जिन्होंने विमान इंडस्ट्री में शुरू किया नया काम","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
दुनिया की पहली महिला एयर होस्टेस, जिन्होंने विमान इंडस्ट्री में शुरू किया नया काम
महिलाओं ने आज धरती से लेकर आसमान तक हर जगह परचम लहराया है। विमान उड़ाने से लेकर कारखाने में काम करने तक हर जगह वो पुरूषों के साथ कदमताल मिलाकर चल रही हैं। लेकिन कई सालों पहले ऐसा नहीं था। हर जगह महिलाओं के काम की जरूरत महसूस नहीं की जाती थी। ऐसा ही हाल था विमान इंडस्ट्री का जहां पर पहले एयर होस्टेस की जरूरत नहीं होती थी। लेकिन एक महिला ने विमान इंडस्ट्री में महिलाओं के रूतबे को बढ़ा दिया।
2 of 3
- फोटो : Twitter
हम जब भी विमान में यात्रा करते हैं तो अपने आसपास एयरहोस्टेस को देखते हैं जो ज्यादातर महिलाएं होती हैं। इसका श्रेय एलन चर्च को जाता है। एलन चर्च का जन्म 22 सितंबर 1904 को अमेरिका के लोवा शहर में हुआ था। एलन पेशे से एक नर्स थीं। नर्सिंग की पढ़ाई करने के बाद वो सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थीं। इसके साथ ही वो पायलट भी थीं लेकिन उन्हें पायलट के तौर पर नौकरी में रखने से बोइंग एयर ट्रांसपोर्ट ने रखने से इनकार कर दिया था। हालांकि उन्होने एलन को अपने यहां डरे हुए यात्रियों को शांत करने के लिए रख लिया था। जहां पर उनका काम यात्रियों को जरूरत का सामान मुहैया कराना और खाने-पीने की चीजें और सोने का इंतजाम करना था।
3 of 3
हालांकि एलन से पहले वाणिज्यिक उड़ानों में एयर होस्टेस का काम पुरुष करते थे। जिन्हें फ्लाइट अटेंडेट बोला जाता है। दुनिया के पहले फ्लाइट अटेंडेंट हेनरिक कुबिस थे। जिन्होंने साल 1912 में काम करना शुरू किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X