फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुनिया के शीर्ष परोपकारियों की सूची में शामिल हुईं नीता अंबानी, जानिए देश की मोस्ट पॉवरफुल बिजनेसवुमन के बारे में

Sun, 28 Jun 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 28 Jun 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
nita ambani becomes only indian in world's most philanthropist 2020
नीता अंबानी - फोटो : amar ujala

देश की मोस्ट पॉवरफुल बिजनेसवुमन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अब दुनिया के शीर्ष समाजसेवियों में शामिल कर लिया गया है। अमेरिका के प्रतिष्ठित टाउन एंड कंट्री मैग्जीन ने कोविड-19 के प्रति नीता और उनकी लीडरशिप में रिलायंस फाउंडेशन के प्रयासों के कारण उन्हें यह सम्मान दिया है। भारत से यह सम्मान पाने वाली वह इकलौती हैं। तो चलिए जानें नीता अंबानी के मिशन और उनके अथक प्रयासों और काम के बारे में। 56 साल की नीता कैसे इस उम्र में खुद को फिट रख काम के प्रति पूरी निष्ठा से लगी रहती हैं। 



 
nita ambani becomes only indian in world's most philanthropist 2020
नीता अंबानी - फोटो : अमर उजाला

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बाद 17 साल तक वह मुकेश की पत्नी बनकर रहीं। उसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के उद्देश्य तलाशे। उन्हें पढ़ाना पसंद है। शादी के बाद भी उन्होंने टीचिंग की। अब इस काम को रिलायंस फाउंडेशन के तहत चलने वाले देश के 14 स्कूलों और धीरुभाई अंबानी स्कूल के माध्यम से वह आगे बढ़ा रही हैं। वह हेल्थकेयर, खेल, महिला सशक्तीकरण में काम के साथ कलाओं का प्रचार-प्रसार भी कर रही हैं। इसके अलावा 2016 में फोर्ब्स ने एशिया की 50 मोस्ट पावरफुल बिजनेसवुमन में से एक चुना था।


 
nita ambani becomes only indian in world's most philanthropist 2020
नीता अंबानी - फोटो : instagram
शादी के पहले कुछ ऐसा था परिवार

नीता अंबानी का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता रविंद्र भाई दलाल बिड़ला समूह में काम करते थे। उन्हें पांच साल की उम्र से ही भरतनाट्यम पसंद है। एक कार्यक्रम के दौरान धीरुभाई और कोकिलाबेन ने नीता को नृत्य करते हुए देखा और पसंद कर लिया। जिसके बाद उनकी शादी मुकेश अंबानी के साथ हो गई। काम की व्यस्तताओं के बावजूद नीता और मुकेश साथ में डिनर करते हैं। रविवार का दिन बच्चों के साथ ही बिताती हैं। वह परिवार के साथ साल में दो बार छुटि्टयां मनाने के लिए अफ्रीका भी जाती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
nita ambani becomes only indian in world's most philanthropist 2020
नीता अंबानी - फोटो : पीटीआई
मिस परफेक्शनिस्ट हैं नीता

नीता अंबानी की खासियत है कि वो जिस भी काम को शुरू करती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। आईपीएल में अपनी टीम को हारता देख उन्होंने क्रिकेट में दिलचस्पी दिखानी शुरू की। क्रिकेट को समझने के लिए सालभर तक टी20 से लेकर, काउंटी और क्लब मैच तक देखे। टीम के साथ ही ट्रैवल शुरू किया, खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। जिसका नतीजा निकला कि मुंबई इंडियंस अब तक 4 बार आईपीएल जीत चुकी है।



 
विज्ञापन
nita ambani becomes only indian in world's most philanthropist 2020
नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
नीता अंबानी की कठिन दिनचर्या

नीता के दिन की शुरुआत रोजाना सुबह 7 बजे होती है इसके बाद वह 45 मिनट भरतनाट्यम करती हैं। इसके बाद वह स्कूल, हॉस्पिटल या फिर आईपीएल सीजन के दौरान स्टेडियम, वहीं से सारा काम संभालती हैं। उनका स्ट्रेस बस्टर डांस, स्विमिंग और बच्चों के साथ वक्त बिताना है। डांस उनके लिए मेडिटेशन की तरह है, वह कहती हैं कि नृत्य उन्हें ईश्वर से जोड़ता है। उन्हें बिना घी का थेपला खाना पसंद है। रविवार को साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट इडली डोसा खाती हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed