फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tanu Jain: क्यों प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ महिला करने लगी ये काम, जानिए जीवन से जुड़ी कहानी

Sat, 09 Dec 2023 12:02 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 09 Dec 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
tanu jain leave civil services job know the reason behind it
Tanu Jain - फोटो : Amarujala

Tanu Jain story: देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी को पास करना आसान नहीं है। इस परीक्षा को पास करना लगभग हर अभ्यर्थी का सपना होता है। कई बार दिन रात की मेहनत भी साथ नहीं देती। इसलिए कुछ छात्र यूपीएससी पास करने के लिए 10वीं कक्षा से ही इसकी तैयारी करना शुरू कर देते हैं। कई परिश्रमों के बाद जाकर कहीं इसे पास किया जाता है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इंटरनेट की सहायता से भी परीक्षा पास कर लेते हैं। हालांकि, यह बहुत मुश्किल होता है। यूपीएससी पास करना अपने में ही बड़ी उपलब्धि है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो परीक्षा में पास होने के बाद भी वह इस क्षेत्र में नहीं रहते हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं, डॉ तनु जैन हैं। जी हां, जिस नौकरी को पाना किसी का सपना होता है ऐसे में डॉ तनु जैन ने उसे छोड़ दिया। वह एक नई फील्ड में उतर चुकी हैं। आइए उनके इस नए सफर के बारे में जान लेते हैं।

tanu jain leave civil services job know the reason behind it
Tanu Jain - फोटो : Social Media
दिल्ली में पली बढ़ी हैं डॉ तनु जैन

डॉ तनु जैन ने दिल्ली के कैंब्रिज स्कूल से पढ़ाई की है। वह दिल्ली के सदर इलाके में पली बढ़ी हैं। डॉ तनु जैन ने सिविल सेवा में आने से पहले मेडिकल की पढ़ाई भी की है। उन्होंने सुभारती मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री को हासिल किया है। फिर ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

tanu jain leave civil services job know the reason behind it
Tanu Jain - फोटो : Social Media
क्यों छोड़ी नौकरी?

डॉ तनु जैन ने सिविल सेवा के कार्यों के साथ-साथ किताबें लिखने का काम भी जारी रखा। हाल ही में उन्होंने सिविल सर्विसेज की नौकरी छोड़ टीचिंग के प्रोफेशन में जाने का निर्णय लिया था। उनके इस निर्णय ने लोगों के मन में कई तरह के सवालों को उजागर कर दिया हैं कि, आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन
विज्ञापन
tanu jain leave civil services job know the reason behind it
Tanu Jain - फोटो : Social Media
इसलिए लिए उठाया जोखिम

डॉ तनु जैन तंवर का कहना है कि, यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने काफी संघर्ष किया था। वह कहती हैं "मैं कैंडिडेट रही हूं, तो जानती हूं कि कहां चूक हो रही है, तो मैंने सोचा कि जिंदगी ने मुझे मौका दिया है तो किसी को तो सही कर सकूं।'' इसके आगे उन्होंने कहा कि, मेरे पति पहले ही सिविल सर्विस में हैं, इसलिए मैं यह रिस्क ले सकती थी। यही सोचकर नई पहल करने का फैसला किया।

विज्ञापन
tanu jain leave civil services job know the reason behind it
Tanu Jain - फोटो : Social Media
कई जगहों पर पढ़ाया भी है

डॉ तनु जैन ने बताया कि, सर्विस के दौरान उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के कई मॉक इंटरव्यू लिए है। साथ ही कई जगहों पर पढ़ाया भी है। इस दौरान उन्होंने अपने भीतर की टीचिंग वाली खासियत का पता चला। इसलिए वह इस फील्ड में उतरी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed