फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budget 2024: लगातार छठी बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कितनी पढ़ी लिखी हैं?

Thu, 01 Feb 2024 12:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Feb 2024 12:30 PM IST
सार

महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्री बेहतर मिसाल हैं। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की शिक्षा और उनके राजनीतिक जीवन के बारे में।

विज्ञापन
Union Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Set Record With 6th Budget
nirmala sitharaman - फोटो : amar ujala

Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश हुआ। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक रिकॉर्ड सेट करते हुए लगातार छठी बार बजट पेश किया। वह पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने छह बार आम बजट संसद में पेश किया है। इसके पहले मोरारजी देसाई ने छह बार बजट पेश किया था।



प्रतिवर्ष बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण की घोषणाओं का जितना लोगों को इंतजार होता है, उतना ही उनके लुक पर भी लोगों को ध्यान रहता है। हर साल सीतारमण हैंडलूम साड़ी में बजट पेश करने के लिए संसद पहुंचती हैं। इसी के जरिए वह भारत के हैंडलूम को बढ़ावा देती हैं।

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने महिला सशक्तिकरण के साथ ही कई अन्य घोषणाएं कीं। महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्री बेहतर मिसाल हैं। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की शिक्षा और उनके राजनीतिक जीवन के बारे में।
 

Union Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Set Record With 6th Budget
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

निर्मला सीतारमण कितनी शिक्षित?

तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त 1959 को एक ब्राह्मण परिवार में निर्मला सीतारमण का जन्म हुआ। सीतारमण के पिता का नाम नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी है। बचपन से ही सीतारमण पढ़ाई में होशियार थीं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। 1980 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक की पढ़ाई की। बाद में एमफिल की डिग्री प्राप्त की।

Union Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Set Record With 6th Budget
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

निर्मला सीतारमण का पारिवारिक जीवन

जब सीतारमण जेएनयू से एमफिल की पढ़ाई कर रही थीं, उस दौरान उन्हें अपने सहपाठी पराकला प्रभाकर से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और लंदन में शिफ्ट हो गईं। 1991 में उनकी पहली संतान का जन्म हुआ, उससे पहले वह स्वदेश लौट आईं। बाद में हैदराबाद में रहने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Set Record With 6th Budget
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

सीतारमण का करियर

पढ़ाई पूरी करने के बाद निर्मला सीतारमण ने प्राइस टपर हाउस कूपर में सीनियर मैनेजर की पदभार को संभालते हुए अपने करियर की शुरुआत की। बाद में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी कार्य किया। हैदराबाद वापस आने के बाद प्रणव स्कूल की स्थापना में वह संस्थापकों में से एक रहीं। नेशनल कमीशन आफ वीमेन की सदस्य भी रहीं।

विज्ञापन
Union Budget 2024 Finance Minister Nirmala Sitharaman Set Record With 6th Budget
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

निर्मला सीतारमण का राजनीतिक करियर

सीतारमण के पति भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। साल 2000 में उनके पति भाजपा के आंध्र प्रदेश यूनिट के प्रवक्ता रहे। इस दौरान सीतारमण की भी राजनीति में समझ और रूचि बढ़ी। बाद में 2006 में सीतारमण ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि उनके पति ने अगले ही वर्ष फिल्म स्टार चिरंजीवी की पार्टी ज्वाइन कर ली। लेकिन निर्मला सीतारमण भाजपा से जुड़ी रहीं और उस दौर में पार्टी के 6 प्रवक्ताओं के बीच उन्हें जगह मिली। वर्ष 2010 में सीतारमण भाजपा की पार्टी की प्रवक्ता बनीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed