सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Delhi New CM: दिल्ली की कमान अब है रेखा गुप्ता के हाथ में, जानें इनके बारे में सब-कुछ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता, ने आज यानी कि 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में नये पद की शपथ ली। 

विज्ञापन
who is new cm of delhi rekha gupta know about her property and education
दिल्ली की कमान अब है रेखा गुप्ता के हाथ में - फोटो : अमर उजाला

Delhi New CM: दिल्ली में पूरे 27 साल के बाद एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन गई है। बीती शाम बीजेपी नेता रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद आज उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनकी टीम के छह विधायकों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।



इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर रेखा गुप्ता हैं कौन, जिन्हें अब दिल्ली की कमान सौंपी गई है। आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं। 

Trending Videos
who is new cm of delhi rekha gupta know about her property and education
कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता? 

आपको बता दें कि1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में जन्मी रेखा गुप्ता का परिवार 1996 में दिल्ली स्थानांतरित हो गया, जब उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक बने। इसी के चलते उन्होंने अपनी स्कूली और विश्वविद्यालयी शिक्षा दिल्ली में पूरी की। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज से पूरी की। इसके अलावा लॉ की पढ़ाई उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is new cm of delhi rekha gupta know about her property and education
कैसे शुरू हुआ राजनीतिक करियर - फोटो : अमर उजाला

कैसे शुरू हुआ राजनीतिक करियर 

अब बात करें इनके राजनीतिक करियर की तो रेखा गुप्ता पढ़ाई के दौरान भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

who is new cm of delhi rekha gupta know about her property and education
कैसे शुरू हुआ राजनीतिक करियर - फोटो : अमर उजाला

अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ABVP से की, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद, उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की दिल्ली इकाई की सचिव और राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य किया। भाजपा की वरिष्ठ नेता के रूप में, वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रही हैं।  

विज्ञापन
who is new cm of delhi rekha gupta know about her property and education
कैसे बनीं सीएम - फोटो : अमर उजाला

कैसे बनीं सीएम

इस साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हजारों वोटों के अंतर से हराया। उनकी इस महत्वपूर्ण जीत और पार्टी में लंबे समय से सक्रियता के चलते भाजपा ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed