सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pia Singh: मिलिए पिया सिंह से, जिन्होंने लॉन्च किया भारत का पहला लग्जरी मॉल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 23 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

पिया सिंह भारत में लग्जरी  रिटेल इंडस्ट्री की प्रमुख शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने भारत का पहला लग्जरी मॉल लॉन्च करके हाई-एंड ब्रांड्स के लिए एक नया मंच तैयार किया है।

विज्ञापन
Who Is Pia Singh Who Launched India First Luxury Mall All You Need to Know
मिलिए पिया सिंह से, जिन्होंने लॉन्च किया भारत का पहला लग्जरी मॉल - फोटो : instagram

Pia Singh: जब भी जिक्र मॉल का आता है तो आपने कभी न कभी डीएलएफ मॉल का नाम अवश्य सुना होगा। इस मॉल में आपको सस्ते से लेकर महंगे ब्रांड्स तक आसानी से मिल जाते हैं। इस मॉल के संस्थापक हैं कुशल पाल सिंह, जिन्हें हर कोई जानता है। पर, क्या आप उनकी सबसे छोटी बेटी पिया सिंह के बारे में जानते हैं।



पिया सिंह भारत में लग्जरी रिटेल इंडस्ट्री की प्रमुख शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने भारत का पहला लग्जरी मॉल लॉन्च कर दुनियाभर के बड़े और नामी ब्रांड्स के लिए एक नया मंच तैयार किया। उनके विजन और बिजनेस रणनीति ने भारत में प्रीमियम शॉपिंग एक्सपीरियंस को नया रूप दिया है। इस मॉल में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, फाइन डाइनिंग और हाई-एंड फैशन का संगम देखने को मिलता है।  

Trending Videos
Who Is Pia Singh Who Launched India First Luxury Mall All You Need to Know
संभाल रहीं क्या जिम्मेदारी ? - फोटो : instagram

संभाल रहीं क्या जिम्मेदारी ?

जानकारी के मुताबिक, पिया सिंह कुशल पाल सिंह के तीन बच्चों में सबसे छोटी हैं और 20 वर्ष की उम्र से ही पारिवारिक व्यवसाय का अभिन्न हिस्सा रही हैं। वर्तमान समय में वो DLF के मनोरंजन उपक्रमों की अध्यक्ष, डीटी सिनेमा की प्रबंध निदेशक, 2003 से डीएलएफ के बोर्ड में निदेशक हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Pia Singh Who Launched India First Luxury Mall All You Need to Know
संभाल रहीं क्या जिम्मेदारी ? - फोटो : instagram

उनके ही नेतृत्व में ग्लोबल ब्रांड्स को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित किया। उन्होंने 2008 में भारत का पहला लग्जरी मॉल, DLF Emporio लॉन्च किया, जिसमें Louis Vuitton, Gucci, Prada जैसे हाई-एंड ब्रांड्स के शोरूम हैं।

Who Is Pia Singh Who Launched India First Luxury Mall All You Need to Know
किससे हुई शादी ? - फोटो : instagram
किससे हुई शादी ?

बात करें इनकी पर्सनल लाइफ की तो प्रतिष्ठित व्हार्टन स्कूल से फाइनेंस में डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से फिल्म मेकिंग की भी पढ़ाई की है। पिया की शादी सरना एक्सपोर्ट्स के मालिक टिम्मी सरना से हुई है। टिम्मी शादी के बाद डीएलएफ के एमडी बन चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Who Is Pia Singh Who Launched India First Luxury Mall All You Need to Know
कितनी है नेट वर्थ ? - फोटो : instagram

कितनी है नेट वर्थ ?

आखिर में बात करते हैं कि पिया सिंह की नेट वर्थ कितनी है। तो पहले आपको बता दें कि फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में पिया सिंह का नाम शामिल है। पिया सिंह हाई-प्रोफाइल आयोजनों के प्रति प्यार के लिए जानी जाती हैं और वह अक्सर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में पेज-थ्री पार्टियों में शामिल होती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed