फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sudha Murthy: कौन हैं सुधा मूर्ति जिनकी सादगी है मिसाल, जानें जीवन से जुड़े खास किस्से

Sat, 04 Nov 2023 06:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Nov 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sudha Murthy Birthday Special Know Infosys Founder Narayana Murthy Wife Inspiring Life Journey
sudha murthy - फोटो : Amar Ujala

Sudha Murthy: 74 वें गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए जिन लोगों के नामों की घोषणा की, उसमें से एक सुधा मूर्ति हैं। सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। सुधा मूर्ति का नाम हाल के वर्षों में कई कारणों से सुर्खियों में रहा है। सुधा मूर्ति औद्योगिक जगत को बड़ा और सम्मानित नाम हैं। वह एक दमदार पारिवारिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, बावजूद इसके सुधा मूर्ति की सादगी से लोग अधिक प्रभावित हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके प्रेरक किस्से और जीवन जीने की कला सिखाते वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिससे हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं सुधा मूर्ति और उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से।

Sudha Murthy Birthday Special Know Infosys Founder Narayana Murthy Wife Inspiring Life Journey
Sudha Murthy - फोटो : ANI

सुधा मूर्ति कौन हैं ?

सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।

Sudha Murthy: खाने के लिए हमेशा चम्मच साथ रखती हैं इंफोसिस संस्थापक की पत्नी, विदेश ले जाती हैं कूकर, बताई वजह

Sudha Murthy Birthday Special Know Infosys Founder Narayana Murthy Wife Inspiring Life Journey
एनआर नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति। - फोटो : Social Media

सुधा मूर्ति की पारिवारिक पृष्ठभूमि

सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं, बेटी अक्षता मूर्ति और बेटा रोहन मूर्ति। अक्षता नारायण मूर्ति ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और यूके के प्रधानमंत्री की पत्नी हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुधा मूर्ति के दामाद हैं। रोहन मूर्ति, मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के साथ ही एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्टार्ट अप सोरोको के संस्थापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudha Murthy Birthday Special Know Infosys Founder Narayana Murthy Wife Inspiring Life Journey
सुधा मुर्ति - फोटो : instagram/sudha_murthy_official

सुधा मूर्ति का जीवन परिचय और शिक्षा

सुधा मूर्ति का जन्म उत्तरी कर्नाटक में शिगांव में 19 अगस्त 1950 को हुआ था। सुधा के पिता का नाम आर.एच कुलकर्णी और माता विमला कुलकर्णी है। उन्होंने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। सुधा इंजीनियरिंग कॉलेज में 150 स्टूडेंट्स के बीच दाखिला पाने वाली पहली महिला थीं। जब वह क्लास में प्रथम आईं तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक से सम्मानित किया। बाद में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री ग्रहण की।

विज्ञापन
Sudha Murthy Birthday Special Know Infosys Founder Narayana Murthy Wife Inspiring Life Journey
पत्नी सुधा के साथ नारायण मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

सुधा मूर्ति का करियर

भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर सुधा मूर्ति बनीं। पुणे में विकास अभियंता के रूप में काम करने के बाद उन्होंने मुंबई और जमशेदपुर में भी काम किया। पति ने जब इंफोसिस फाउंडेशन की स्थापना की तो सुधा मूर्ति ने उन्हें 10000 रुपये उधार दिए और अपनी नौकरी छोड़कर कंपनी शुरू करने में पति नारायण मूर्ति की मदद की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed