फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Neeru Yadav: जानें कौन हैं 'हॉकी वाली सरपंच', जिनके काम की अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ

Sat, 16 Sep 2023 12:53 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 16 Sep 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
who is the hockey wali sarpanch know about Neeru Yadav hard work and journey
Neeru Yadav - फोटो : Amarujala

"Hockey Wali Sarpanch": एक महिला से परिवार बनता है और परिवार से घर, यहीं घर समाज बनाता है और समाज से ही हमारा देश बनता है। इसका सीधा सा अर्थ है कि महिलाओं का योगदान हर जगह हैं। उनकी क्षमता को नजरअंदाज करके समाज के विकास की कल्पना करना व्यर्थ है। हर क्षेत्र में महिलाओं का बड़ा योगदान है। जमीन से लेकर चांद तक महिलाओं ने हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाया है। ऐसा माना जाता है कि शहर में रह रही महिलाएं अपने जीवन में कम कठिनाइयों का सामना करती हैं। क्योंकि, उनके पास संसाधनों की भरमार होती हैं।



वहीं गांव, कस्बे में रहने वाली महिलाएं उनके मुकाबले पीछे रह जाती है। क्योंकि, गांव में विकास का स्तर कम होने के कारण वह संसाधनों की कमी को झेलती हैं। लेकिन इस बात को हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव ने गलत साबित कर दिखाया है। उनके हौसले की कहानी ये बताती है कि मन से ठाना हुआ लक्ष्य को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। आइए नीरू यादव के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

who is the hockey wali sarpanch know about Neeru Yadav hard work and journey
Neeru Yadav - फोटो : Social Media
कौन है नीरू यादव?

नीरू यादव तीन गावों की सरपंच हैं। वह राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं। अपने गांव के विकास और वहां की जरूरतों को पूरा करने के लिए नीरू यादव केबीसी के 15वें सीजन में नजर आई। शेखावाटी से हॉट सीट पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से गांव की लड़कियों और महिलाओं के विषय पर खुलकर बात की। 

who is the hockey wali sarpanch know about Neeru Yadav hard work and journey
Neeru Yadav - फोटो : Social Media
लड़कियों के लिए हॉकी टीम 

सरपंच बनने के बाद नीरू यादव ने लड़कियों को प्राथमिकता पर रखा। उन्होंने लड़कियों के लिए एक हॉकी टीम तैयार की। हैरानी की बात यह है कि, अपनी तन्खा से उन बच्चियों के लिए एक कोच भी रखा। उनकी पूरी ट्रेनिंग पर नजर रखी। उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखा। वह सुबह लड़कियों को ग्राउंड पर ले जाती हैं और उनकी ट्रेनिंग कराती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
who is the hockey wali sarpanch know about Neeru Yadav hard work and journey
Neeru Yadav - फोटो : Social Media
गांव को प्लास्टिक मुक्त किया

ये बात यहीं खत्म नहीं होती, नीरू यादव एक बर्तन बैंक भी चलाती हैं। वह लोगों को बर्तन किराए पर देती है। लेकिन उसका पैसा नहीं लेती। सुनने में अजीब है पर सत्य है। वह लोगों को बर्तन इस्तेमाल करने के लिए देती है। ताकि कोई प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग न करें। उनका उद्देश्य गांव को 'कचरा और प्लास्टिक मुक्त' बनाना है।

विज्ञापन
who is the hockey wali sarpanch know about Neeru Yadav hard work and journey
Neeru Yadav - फोटो : Social Media
किसानों के लिए भी करती हैं काम 

आपको जानकर हैरानी होगी कि, नीरु भारत की पहली महिला सरपंच है जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से FPO का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री कम दामों में मिलती है। यही नहीं नीरू यादव ने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को प्रशिक्षित किया भी किया। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता की। शिक्षा के क्षेत्र में भी नीरु यादव के अच्छे कामों के लिए उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed