सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मेनोपॉज के समय महिलाओं को करना पड़ सकता है इन समस्याओं का सामना

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 28 Jan 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
women bear the symptoms during menopause
menopause

महिलाओं की जिंदगी में माहवारी के खत्म होने का दौर मेनोपॉज के नाम से जाना जाता है। लगभग 45 साल या इससे ऊपर की महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों के साथ गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के खत्म होने को ही मेनोपॉज कहते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानें उनक समस्याओं के बारे में महिलाओं को मेनोपॉज के समय में झेलनी पड़ती है।

women bear the symptoms during menopause
memory - फोटो : pixa
याद्दाश्त में कमी

मेनोपॉज से महिलाओं को भूलने की बीमारी हो सकती है। कुछ महिलाओं में यह डिसऑर्डर शुरुआती समय से तो कुछ में बाद में देखने को मिलता है। हार्मोन के कम होने से छोटी-छोटी बातें भूलने की दिक्कत होती है। यह रूटीन लाइफ को प्रभावित करता है। कॉर्टिसोल एक हार्मोन है जो मेमोरी को बनाए रखने में बहुत मददगार होता है। कॉर्टिसोल दिमाग के केमिकल को संतुलित रखता है। इसमें उतार-चढ़ाव से असंतुलन होता है जिससे शार्ट टर्म मेमोरी लॉस भी हो सकता है।

women bear the symptoms during menopause
tired
शरीर में जरूरत से ज्यादा थकावट

शरीर में अचानक से होने वाले बदलाव के कारण आप पूरा दिन थका हुआ महसूस कर सकती हैं। मेनोपॉज के बाद शरीर की एनर्जी काफी कम हो जाती है। इसमें सभी हार्मोन के लेवल जैसे की प्रोजेस्टेरोन, एस्ट्रोजन और थाइरॉइड में तेजी से बदलाव आता है। शरीर के एनर्जी लेवल को नॉर्मल बनाए रखने में ये हार्मोन मदद करते हैं। थकान को दूर करने के लिए जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है। सभी चीजें समय-समय पर करनी चाहिए साथ ही साथ अपने आहार में न्यूट्रीएंट्स का खास ध्यान भी रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
women bear the symptoms during menopause
menopause
हॉट फ्लैश
मेनोपॉज के बाद हॉट फ्लैश की समस्या हो सकती है। हॉट फ्लैश होने पर शरीर का तापमान अचानक से बढ़ और घट जाता है। यह किसी बाहरी कारण की वजह से नहीं होता बल्कि मेनोपॉज के बाद विकार के तौर पर होता है। हॉट फ्लैश की समस्या मेनोपॉज के बाद 10 साल तक रह सकती है। इससे गर्दन और माथे में पसीना आता है, तनाव और दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाती है। मेनोपॉज के लक्षण में हॉट फ्लैश के जरूरी लक्षण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed