{"_id":"600ecf611c44045aca10842e","slug":"avoid-eating-these-three-fruits-during-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए इन 3 फलों का सेवन, बच्चे को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए इन 3 फलों का सेवन, बच्चे को हो सकता है नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 26 Jan 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pregnancy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गर्भवती महिलाओं को खान-पान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जिससे कि उनका स्वास्थ्य तो ठीक रहे ही साथ ही बच्चे को भी सभी जरूरी पोषण मिलते रहें। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें गर्भावस्था के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए। खासतौर पर शुरूआती महीनों में तो बिल्कुल ही सावधानी से इन फलों से दूरी बनानी चाहिए। तो चलिए जानें कौन से हैं वो फल।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैसे तो फलों को सेहतमंद माना जाता है। सेब से लेकर आम, केला, कीवी, संतरा ये सारे फल जरूरी मिनरल्स और विटामिन से भरे होते हैं। लेकिन इन्हीं में से कुछ फलों को खाने से मना किया जाता है गर्भवती महिलाओं को।
3 of 5
पपीता
- फोटो : pixabay
पपीता
गर्भावस्था के दौरान पपीता खाना नुकसानदेह हो सकता है। वैसे तो पपीता कब्ज वगैरह की परेशानी को दूर कर पाचन शक्ति को सही करता है। लेकिन गर्भावस्था में पपीते के सेवन से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसमें मौजूद पपाइन तत्व गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही में बहुत ही खतरनाक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनानास
- फोटो : PIXABAY
अनानास
बहुत सारी गर्भवती महिलाओं को अनानास की क्रेविंग हो सकती है। क्योंकि इसका स्वाद कुछ खट्टा-मीठा सा होता है। लेकिन अनानास को गर्भवती महिलाओं को हरगिज नहीं खाना चाहिए। अनानास में ब्रोमेलिन तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो महिलाओं के अंग सर्विक्स को मुलायम कर देता है। जिससे प्रसव का खतरा हो जाता है। पहली तिमाही में अनानास को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। लेकिन उसके बाद आप डॉक्टर से पूछकर इसे सीमित मात्रा में खा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अंगूर
बहुत सारी डायटीशियन गर्भावस्था में अंगूर भी ना खाने की सलाह देती हैं। जिसका कारण है कि अंगूर की पैदावार के समय इस पर किसान लोग पेस्टिसाइड छिड़क देते हैं। जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत हानिकारक होता है। अंगूर में रसवराटॉल नामक तत्व होता है। जो महिलाओं के शरीर में जहरीले पदार्थों को बढ़ाने का काम करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X