महिलाओं को अपने परिवार के साथ ही खुद के शरीर का भी ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि उनके ऊपर पति, बच्चों और पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में खुद के लिए समय ना निकालना या खाने की चीजों में लापरवाही करना ठीक नही है। सेहत के साथ लापरवाही का ही नतीजा होता है कि महिलाओं का शरीर 30 की उम्र के बाद कमजोर होने लगता है। जिसकी वजह से ह़ड्डियों की कमजोरी के साथ ही खून की कमी और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को अपने खाने में इन सुपरफूड को जरूर शामिल करना चाहिए।
30 के बाद हर महिला को अपने खाने में शामिल करना चाहिए ये सुपरफूड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शरीर को फिट रखने के चक्कर में बहुत-सी महिलाएं पोषक पदार्थों से समझौता कर लेती हैं। लेकिन ये आदत आपके लिए भारी पड़ सकती है। अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर दाल और अनाजों का सेवन जरूर करें। अनाज में भी गेंहू, बाजरा, रागी और दालों में सोयाबीन, चने को जरूर शामिल करें।
काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इन सब से मोटापा नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।
दूध के साथ ही दूध से बने खाद्य पदार्थों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दही, पनीर चीज, घी का सेवन करना लाभदायक है।
खाने में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जी जैसे पालक, गोभी, हरा धनिया खाना चाहिए। फलों में संतरा, अन्नास, केला, शहतूत, खजूर में कैल्शियम की मात्रा का स्तर अच्छा होता है।

कमेंट
कमेंट X