😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Shakti
›
Year Ender 2024 Manu Bhaker To Nancy Tyagi Indian Women Who make History in 2024
{"_id":"6751e593b5c6bf22ee09f456","slug":"year-ender-2024-manu-bhaker-to-nancy-tyagi-indian-women-who-make-history-in-2024-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: देश की इन 5 बेटियों की कामयाबी का विश्व में बजा डंका, इस वर्ष रचा इतिहास","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Year Ender 2024: देश की इन 5 बेटियों की कामयाबी का विश्व में बजा डंका, इस वर्ष रचा इतिहास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:26 AM IST
सार
आइए जानते हैं साल 2024 में देश का नाम रोशन करने वाली और इतिहास रचने वाली भारतीय बेटियों के बारे में,जिन्होंने अपनी उपलब्धि से दुनिया में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय बेटियां जिन्होंने इस साल रचा इतिहास
- फोटो : Instagram
Year Ender 2024: वर्ष 2024 भारत के लिए गौरवपूर्ण साल रहा। इस साल भारत ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप भी मिला और दूसरी तरफ ओलंपिक गेम्स में देश के नौजवानों ने मेडल जीते। इस वर्ष देश की बेटियों ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन किया। अपनी उपलब्धियों से न केवल सुर्खियों में रहीं बल्कि दुनिया भर में अपना नाम कमाया। आइए जानते हैं साल 2024 में देश का नाम रोशन करने वाली और इतिहास रचने वाली भारतीय बेटियों के बारे में,जिन्होंने अपनी उपलब्धि से दुनिया में कामयाबी हासिल की।
मनु भाकर
इस साल हुए पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 में भारत के बेटे-बेटियों ने खूब मेडल झटके। ओलंपिक में एक ही एडिशन में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने का श्रेय मनु भाकर को जाता है। मनु भाकर ने 22 वर्ष की आयु में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 25 मीटर एयर पिस्टल गेम में मनु भाकर ने साथी सरबजोत सिंह के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ मनु भाकर ने देश का नाम रोशन किया।
Trending Videos
2 of 5
अवनी लेखरा
- फोटो : Instagram/avani.lekhara
अवनी लेखरा
भारतीय राइफल शूटर अवनी लेखरा ने पैरालंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। अवनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो मेडल जीते। अवनी ने एक ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया । अवनी पहली पैरालंपिक महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही इवेंट में दो मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नैंसी त्यागी
- फोटो : instagram
नैंसी त्यागी
उत्तर प्रदेश के बागपत-बड़ौत जिले की रहने वाली नैंसी त्यागी फैशन इन्फ्लूएंसर हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में नैंसी ने डेब्यू किया और दुनियाभर में अपने डिजाइन की गई आउटफिट से तहलका मचा दिया। वह रेड कार्पेट पर अपने हाथ की बनाई ड्रेस पहनकर तारीफ बटोरी। इस वर्ष उनका नाम फोर्ब्स इंडिया टॉप 100 डिजिटल स्टार्स 2024 की लिस्ट में भी आया। नैंसी को कई सेलेब्स ने भी अपनी ड्रेस डिजाइन करने का मौका दिया।
4 of 5
स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मोहना सिंह
एयरफोर्स के तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनकर स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने इतिहास रच दिया। मोहना सिंह को गुजरात के नलिया में नंबर 18 फ्लाइंग बुलेट्स स्क्वाड्रन का जिम्मा सौंपा गया। मोहना सिंह जोधपुर में तरंग शक्ति अभ्यास का हिस्सा रहीं, जहां तीनों सेनाओं के तीन उप प्रमुखों के साथ ऐतिहासिक उड़ान का अनुभव लिया।
विज्ञापन
5 of 5
साधना सक्सेना नायर
- फोटो : instagram
साधना सक्सेना
2024 में चिकित्सा सेवा महानिदेशक के पद पर पहली महिला की नियुक्ति हुई। लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला चिकित्सा सेवा महानिदेशक बनीं। जनरल अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के डायरेक्टर के रूप में सेवा देने वाली पहली महिला रहीं और वेस्टर्न एयर कमांड प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर बनने वाली भी पहली महिला रहीं। साधना सक्सेना को राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X