सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HP Constable Recruitment Exam: 69,427 ने दी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा, एक सप्ताह में आएगा परिणाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Jul 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
himachal Police constable recruitment written exam today live updates, Checking done by taking off the shoes jacket before entering the centers
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आज - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच करवाई गई। प्रदेश में 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 69,427 अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। 6,254 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एक सप्ताह के भीतर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 92 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों में कोई गड़बड़ी न हो इसके चलते विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग मैटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरणों से की गई। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और उपकरण के इस्तेमाल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में 1351 जैमर लगाए गए थे।



परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों में निगरानी में किया गया। इसकी पूरी वीडियोग्राफी की गई। स्मार्ट वाच, हैंड बैग, फोन, पेजर, ब्लू टूथ डिवाइस, इयर फोन, बुक, छातों को भी परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाया गया। ज्वैलरी, चेन, बालियों को भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। कई केंद्रों में अभ्यर्थियों के जूते, जैकेट, टोपी खुलवाकर तलाशी ली गई।  हिमाचल पुलिस ने गड़बड़ी रोकने के लिए रेंज के अनुसार पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। 

Trending Videos
himachal Police constable recruitment written exam today live updates, Checking done by taking off the shoes jacket before entering the centers
चेकिंग के बाद ही मिला प्रवेश - फोटो : संवाद

पेपर लीक मे फंसे 122 अभ्यर्थियों को जारी नहीं किए रोलनंबर 
1334 पदों के लिए 75,803 उम्मीदवारों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया था। पेपर लीक मामले में फंसे 122 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी नहीं किए गए। अभ्यर्थियों को बस स्टॉपेज और वापसी के लिए निशुल्क परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal Police constable recruitment written exam today live updates, Checking done by taking off the shoes jacket before entering the centers
जूते उतारकर चेकिंग। - फोटो : संवाद

परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया।  कुल्लू में तीसरी आंख के पहरे में करीब 3,297 अभ्यर्थी पुलिस की लिखित परीक्षा दी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहा।

himachal Police constable recruitment written exam today live updates, Checking done by taking off the shoes jacket before entering the centers
जैकेट उतारकर मिला प्रवेश। - फोटो : संवाद

जैकेट और जूते उतारकर चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:00 बजे ही पहुंच गए थे। हमीरपुर में अभ्यर्थियों को बैग व पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध रहा। 
परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए।

विज्ञापन
himachal Police constable recruitment written exam today live updates, Checking done by taking off the shoes jacket before entering the centers
मंडी में पुलिस भर्ती परीक्षा। - फोटो : संवाद

पुलिस कांस्टेबल पदों की लिखित परीक्षा को लेकर रविवार को मंडी जिले के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व पुलिस निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षाओं को कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों की ओर से लाए गए बैग, किताब, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान को केंद्र के बाहर रखवाया गया। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरें और जैमर स्थापित किए गए थे। साथ आए परिजनों व अन्य लोगों को केंद्र से बाहर खदेड़ा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed