{"_id":"69ef0797b9923c9c41026094","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-28-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 28 April: इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 28 April: इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:10 PM IST
सार
28 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Rashifal 28 April: 28 अप्रैल को द्वादशी तिथि है और इस तिथि पर कई ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। कुछ राशिवालों को घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 अप्रैल का राशिफल।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए संतुलित और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आप रिश्तों को सुधारने में पहल करेंगे। जो लोग आपसे नाराज थे, उन्हें मनाने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है, जिससे भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। ध्यान रखें, अपने काम किसी और के भरोसे छोड़ना आज नुकसान दे सकता है। अपनी दिनचर्या को सुधारने का आपका प्रयास रंग लाएगा और यदि आपने कोई कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने में भी सफलता मिल सकती है।मन हल्का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा सतर्कता मांगता है। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें, खासकर वाहन से जुड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दूर रह रहे किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता में निखार आएगा। लेकिन भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।आज हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपको कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और बड़े बुजुर्गों से सलाह लेने में संकोच न करें। अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाएं। दूसरों पर निर्भरता आपको पीछे कर सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान मिलने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी से काम लेने पर आप हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसी अनुसार काम करें। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन खुश कर सकती है। नौकरी से जुड़े कामों के लिए आपको यात्रा या भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X