Chaitra Navratri 2026 Day 9 Maa Siddhidatri Puja: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। यह दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की भक्ति करने से साधक को विभिन्न सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शिव ने स्वयं सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना की थी।
Navratri 2026 Day 9 Wishes: इन संदेशों से प्रियजनों को दें नवमी की शुभकामनाएं, बरसेगी मां सिद्धिदात्री की कृपा
Mahanavami 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस दिन की खुशी साझा करते हैं।
माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,
और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं.
महानवमी की शुभकामनाएं
न कोई चिंता रहे बीमारी
न कोई गम ना संकट भारी
उस पर कभी कष्ट ना आवें
सिद्धिदात्री मां जिसे बचावे
महानवमी की शुभकामनाएं
नवमी का ये पावन दिन लाए खुशियों की बहार,
मां सिद्धिदात्री करें आपके जीवन का संवार
सभी कष्ट और दुख दूर हो जाएं,
आपके घर में सुख-समृद्धि सदैव छा जाए
महानवमी की शुभकामनाएं
मां सिद्धिदात्री करें मन की हर मुराद पूरी,
हर ओर फैले खुशियों की रोशनी नूरी
नवमी का पर्व आपके जीवन में रंग लाए,
मां की कृपा से हर सपना साकार हो जाए
महानवमी की शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X