{"_id":"69c40dcbdb0163b01f07ac96","slug":"nitin-navin-visit-dakbangla-chauraha-patna-bihar-news-ram-navami-2026-celebrations-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे पटना, लिया तैयारियों का जायजा; कहा- धूमधाम से मनाएंगे रामनवमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Navami : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे पटना, लिया तैयारियों का जायजा; कहा- धूमधाम से मनाएंगे रामनवमी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : शुक्रवार को रामनवमी है और इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही वह खुद रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने सड़कों पर निकल गए।
तैयारियों का जायजा लेते नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रामनवमी को लेकर राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में उत्साह चरम पर है। इइस पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके, इसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे और खुद सड़कों पर उतरकर तैयारियों का जायजा लेने लगे। उन्होंने शोभायात्रा के मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास की सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
Trending Videos
भव्य होगी इस बार की रामनवमी
निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि इस साल की रामनवमी ऐतिहासिक होगी। फूलों की सजावट से लेकर भव्य तोरण द्वारों तक, राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने जनता से भी शांति और सौहार्द के साथ उत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनवमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आस्था का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन कर सके, यही हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन