{"_id":"69c413cbad68374e08018eb1","slug":"mahavir-temple-to-be-air-conditioned-ram-navami-2026-celebrations-shayan-kunal-patna-bihar-news-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2026: महावीर मंदिर में रामनवमी की भव्य तैयारी, भक्तों के लिए खास व्यवस्था; गर्मी से भी मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Navami 2026: महावीर मंदिर में रामनवमी की भव्य तैयारी, भक्तों के लिए खास व्यवस्था; गर्मी से भी मिलेगी राहत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिर में इस बार व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ख़ास व्यवस्था की गई है। ख़ास एसी लगाए गए हैं। इसके अलावे दस श्रद्धालुओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
शायन कुणाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
27 मार्च को रामनवमी का महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने इस बार विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की है।
Trending Videos
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
इस संबंध में महावीर मंदिर और न्यास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि मार्च की बढ़ती तपिश को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पहली बार भक्तों के आराम का विशेष ख्याल रखा है। मंदिर के गर्भगृह में 80 टन की क्षमता वाला एयर कंडीशनर लगाया गया है, ताकि कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को उमस और गर्मी से निजात मिल सके। साथ ही, परिसर के बाहर 20 विशाल एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु हनुमान जी का लाइव दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Ram Navami : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे पटना, लिया तैयारियों का जायजा; कहा- धूमधाम से मनाएंगे रामनवमी
नैवेद्यम की नहीं होगी कमी
इस संबंध में शयन कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर का नैवेद्यम लड्डू देशभर में प्रसिद्ध है। इस बार भक्तों को इसकी कमी न हो, इसके लिए गुजरात से एक बड़ा इंडक्शन चूल्हा मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 24,000 किलो नैवेद्यम लड्डू बनाने की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं रामनवमी पूजा के बाद वितरण के लिए 51-51 किलो के दो विशाल लड्डू भी बनाए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: कॉलेज में पढ़ाने पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार के मंत्री, क्लास से निकले के बाद क्या कहा जानिए
सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों को मिले खास निर्देश
शयन कुणाल ने बताया कि भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए पटना पुलिस के द्वारा सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। शयन कुणाल ने यह भी बताया कि सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि भक्तों के साथ वेलोग शालीनता से पेश आएं। किसी भी भक्त का हाथ पकड़कर उन्हें धक्का न दिया जाए। अनुशासन बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम नीतीश ने बक्सर वासियों क्या सौगातें दी, जीविका दीदियों से बोले- सरकार आपके साथ है
10 भाग्यशाली भक्त होंगे सम्मानित
शयन कुणाल ने बताया कि रात के 2:00 बजे ही पट खोल दिए जाएंगे, ताकि भक्त अहले सुबह से भी भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 भाग्यशाली भक्तों को मंदिर सम्मानित भी करेगा। शाम को शहर की 52 आकर्षक झाकियां मंदिर पहुंचेंगी। साथ ही विभिन्न कलाकारों के द्वारा रामायण भी प्रस्तुत किए जाएंगे।इतना ही नहीं मंदिर के पास मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और अस्थायी शौचालय की भी पूरी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन