सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rohtas news budhan hill forest fire darigaon bihar fire brigade operation

Bihar News: बुढन पहाड़ी पर भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें, वन संपदा पर खतरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहतास के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित बुढन पहाड़ी पर बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिसने सूखी घास और झाड़ियों के कारण तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

rohtas news budhan hill forest fire darigaon bihar fire brigade operation
रोहतास में बुढन पहाड़ी पर भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के बुढन पहाड़ी पर बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। गर्मी के मौसम में सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
Trending Videos

आग की लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से आसमान में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पर्यटकों की लापरवाही की आशंका

प्राथमिक तौर पर इस आग के पीछे पर्यटकों की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस भीषण आग से पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका है। आग तेजी से फैल रही है, जिससे जंगल के बड़े हिस्से के प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने में जुटी वन और दमकल टीम

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों विभागों की संयुक्त टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। हालांकि, पहाड़ी और दुर्गम रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है, लेकिन इसके बावजूद आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला

डीएफओ ने की पुष्टि, कारण अब भी स्पष्ट नहीं

रोहतास के डीएफओ स्टालिन फीडल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग को नियंत्रित करने के लिए वन रक्षकों और दमकल विभाग की टीम मौके पर तैनात है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर मानवीय लापरवाही की आशंका है, लेकिन आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल प्रशासन आग को जल्द से जल्द काबू में करने और वन संपदा को बचाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed