सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitin Navin visit dakbangla chauraha patna bihar news Ram Navami 2026 celebrations

Ram Navami : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे पटना, लिया तैयारियों का जायजा; कहा- धूमधाम से मनाएंगे रामनवमी

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 25 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : शुक्रवार को रामनवमी है और इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही वह खुद रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने सड़कों पर निकल गए।

Nitin Navin visit dakbangla chauraha patna bihar news Ram Navami 2026 celebrations
तैयारियों का जायजा लेते नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामनवमी को लेकर राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में उत्साह चरम पर है। इइस पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके, इसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे और खुद सड़कों पर उतरकर तैयारियों का जायजा लेने लगे। उन्होंने शोभायात्रा के मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास की सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Trending Videos


भव्य होगी इस बार की रामनवमी
निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि इस साल की रामनवमी ऐतिहासिक होगी। फूलों की सजावट से लेकर भव्य तोरण द्वारों तक, राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने जनता से भी शांति और सौहार्द के साथ उत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनवमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आस्था का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन कर सके, यही हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed