Chaitra Navratri 2026: वर्तमान में चैत्र माह जारी है, जो देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित है। मान्यता है कि, चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। इस दौरान देवी की पूजा-अर्चना व दान-पुण्य का विधान है। साथ ही नौ दिनों तक उपवास व भजन-किर्तन जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। वहीं यह समय न केवल माता के आगमन, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है। इसलिए यह समय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और एक नई शुरुआत लेकर आता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होंगे और देवी का वाहन क्या रहने वाला है।
{"_id":"69aa6dd4ee18fc78cf0c49f9","slug":"chaitra-navratri-2026-kab-hai-tithi-date-and-ghatasthapana-shubh-muhurat-in-hindi-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि ? यहां जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तिथि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि ? यहां जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तिथि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:44 PM IST
सार
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के इन नौ पवित्र दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस दौरान सभी भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। आइए जानते हैं कि, इस वर्ष इसका प्रारंभ कब होने वाला है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू
- इस साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगी।
- इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर माना जा रहा है।
- ऐसे में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026 से होगा और साथ ही हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा।
- इसके साथ ही 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाई जाएगी और चैत्र नवरात्रि का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : adobe stock
चैत्र नवरात्रि 2026 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 07 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : Amar Ujala
नौ दिन और नौ देवियां
- 19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 1- अमावस्या, प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
- 20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
- 22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
- 23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 5- मां स्कंदमाता पूजा
- 24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
- 25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
- 26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी पूजा ( इस दिन अष्टमी मनाई जाएगी और कन्या पूजन कर सकते हैं। )
- 27 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री पूजा ( नवरात्रि का समापन और नवमी कन्या पूजन किया जाएगा )
Grahan 2026: किस दिन लगेगा अगला ग्रहण ? यहां जानें डेट, समय और इसका प्रभाव
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026
- फोटो : freepik
क्या है माता का वाहन ?
ज्योतिषियों की मानें, तो इस साल मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं और उनकी विदाई का वाहन हाथी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
ज्योतिषियों की मानें, तो इस साल मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं और उनकी विदाई का वाहन हाथी है।
March Lucky Horoscope 2026: मेष सहित इन राशियों को मार्च में मिलेगी सफलता, धन लाभ और यात्रा के बनेंगे योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।