सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026: माता रानी को खुश करने के लिए करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी देवी और बरसेगी कृपा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 18 Mar 2026 04:44 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के दौरान किए गए कुछ खास उपाय और पूजा-पाठ से देवी जल्दी प्रसन्न होती हैं। साथ ही साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। ऐसे में आइए इन सरल उपायों को जानते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 shubh muhurat and upay know Remedies for Maa Durga Blessings
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर  तिथि समाप्त हो रही है। इसलिए 19 मार्च 2026 से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह नौ दिनों का समय देवी दुर्गा की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस अवधि में की गई साधना का फल साधक को अवश्य प्राप्त होता है और उसपर मां दुर्गा की विशेष कृपा भी बरसाती हैं। हालांकि, नवरात्रि में कुछ शक्तिशाली उपाय करने से भी देवी प्रसन्न होती हैं। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे, धन लाभ, सुख समृद्धि बढ़ती हैं। ऐसे में आइए नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ शुभ उपायों के बारे में जानते हैं।



Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि में माता के 9 स्वरूपों को लगाएं ये खास भोग, यहां देखें नौ दिनों की लिस्ट
Navratri Fasting Rules: नवरात्रि व्रत में दिन में कितनी बार कर सकते हैं भोजन? जानें सही नियम और परंपरा

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 shubh muhurat and upay know Remedies for Maa Durga Blessings
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
  • पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 07 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। 
  • दूसरा मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
 

Ram Navami 2026 Date: कब है रामनवमी? जानें डेट, पूजन का  मुहूर्त और विधि

Chaitra Navratri and Kharmas: खरमास के बीच में मनाई जाएगी चैत्र नवरात्रि, जानें पूजा में क्या करें क्या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 shubh muhurat and upay know Remedies for Maa Durga Blessings
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : amar ujala
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
  • नवरात्रि के समय देवी को पीले फल और हल्दी अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।


Navratri Vrat Niyam: नवरात्रि के नौ दिनों में क्या खाएं और किन चीजों से रखें दूरी? यहां जानिए आसान नियम

Chaitra Navratri 2026 shubh muhurat and upay know Remedies for Maa Durga Blessings
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : freepik
  • नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  • नवरात्रि के दौरान हर शाम घर के मुख्य द्वार पर लौंग के तेल का दीपक जलाना चाहिए। यह बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • नवरात्रि के दिनों में आप घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। घर में देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।


नवरात्रि कैलेंडर
  • 19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 1-  अमावस्या, प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
  • 20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
  • 22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
  • 23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 5-  मां स्कंदमाता पूजा
  • 24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
  • 25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
  • 26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी पूजा
  • 27  मार्च 2026- नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री पूजा
 

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed