सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Navratri Durga Saptashati Path Benefits Rules And Mantra Jaap Importance

Durga Saptashati Path: नवरात्रि पर ऐसे करना चाहिए दुर्गा सप्तशती का पाठ, जानिए नियम और धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 19 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Navratri Durga Saptashati Path Benefits: नवरात्रि पर दुर्गा सप्तशती पाठ करने का विशेष महत्व होता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मां के 9 स्वरूपों की पूजा करने में दुर्गा सप्तशती का विधान होता है। दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों में माता के स्वरूप और पराक्रम का वर्णन होता है। 

Navratri Durga Saptashati Path Benefits Rules And Mantra Jaap Importance
दुर्गा सप्तशती पाठ का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Navratri Durga Saptashati Path Benefits:19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेग । चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस तिथि के साथ ही नए हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लगातार 9 दिनों तक पूजा, व्रत, साधना और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि पर देवी की उपासना और पूजा में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा सप्तशती पाठ करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का फल मिलता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के नियम और विधि होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करें और क्या-क्या हैं इसके लिए खास नियम और महत्व।

Trending Videos


दुर्गा सप्तशती पाठ का महत्व
नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना का सबसे महत्पपूर्ण त्योहार होता है। नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा और धार्मिक अनुष्ठान के दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का खास महत्व होता है। दुर्गा सप्तशती के पाठ में कुल 13 अध्याय हैं जिसमें दुर्गा सप्तशती के देवी महात्म्य भी कहा जाता है। दुर्गा सप्तशती पाठ में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमाओं का वर्णन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा सप्तशती पाठ करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है जिससे व्यक्ति के जीवन में सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा, भय और संकट दूर होते हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक करने पर विशेष फलदायी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 दिनों तक ऐसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ
नवरात्रि पहला दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का पहला अध्याय
नवरात्रि दूसरा दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का दूसरा और तीसरा अध्याय
नवरात्रि तीसरा दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का चौथा अध्याय
नवरात्रि चौथा दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का पांचवां, छठा, सातवां और आठवां अध्याय
नवरात्रि पांचवां दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का नौवां और दसवां अध्याय
नवरात्रि छठा दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का ग्यारहवां अध्याय
नवरात्रि सातवां दिन- दुर्गा सप्तशती का पाठ का बारहवां और तेरहवां अध्याय
नवरात्रि अठवां दिन- हवन और क्षमा प्रार्थना
नवरात्रि नवां दिन-  कन्या पूजन

Durga Chalisa And Aarti: नवरात्रि के दिनों में जरूर करें दुर्गा चालीसा पाठ और आरती, दूर होंगे सारे कष्ट

दुर्गा सप्तशी पाठ करने विधि
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करने से पहले  सुबह जल्दी स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहने और पूजा का संकल्प लेते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करें। फिर पूजा स्थल को साफ करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद कलश स्थापना करके दीपक और धूप जलाकर मां दुर्गा आह्रान करें। फिर दुर्गा सप्तशती के सभी 13 अध्यायों का पाठ करें और अंत में मां दुर्गा की आरती करें प्रसाद वितरण करें। वहीं जो लोग दुर्गा सप्तशती के पूरे 13 अध्यायों को नहीं कर सकते हैं वे सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ कर सकते हैं। 

Chaitra Navratri: आज से देश में नवरात्रि की धूम; पहले दिन मां शैलपुत्री की करें आराधना, जानें पूजा विधि-मंत्र

दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम
दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय हमेशा कुछ नियम का पालन करना होता है। जब भी पाठ करें तो उसे शुद्ध और शांत वातावरण में पाठ करना चाहिए। पाठ के दिन मन को शांत और एकाग्रचित रखें। मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को न लाएं। नवरात्रि के नौ दिनों तक सादगी और ब्रह्राचर्य के नियमों का पालन करें। इस दौरान सात्विक भोजन और क्रोध से बचें। पाठ के दिन सही उच्चारण करें। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ कभी भी बीच में न छोड़ें और प्रतिदिन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed