Chaitra Navratri Day 4 Wishes Maa Kushmanda: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में मां कूष्मांडा को आदिशक्ति और सृष्टि की मूल ऊर्जा का स्वरूप माना गया है।
Chaitra Navratri Day 4 Wishes: मां कूष्मांडा को समर्पित नवरात्रि का चौथा दिन, प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं
Chaitra Navratri Day 4 Wishes: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां का आशीर्वाद अपने प्रियजनों तक पहुंचाने के लिए आप शुभकामनाएं संदेश साझा कर सकते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख, शांति और अच्छी सेहत बनी रहे।
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमों नमः ।।
जय मां कुष्मांडा!
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं
देवी कूष्मांडा की कृपा से,
आपके जीवन से सभी अंधकार दूर हों और
हर तरफ खुशहाली ही खुशहाली हो।
जय मां कुष्मांडा!
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं
मां कूष्मांडा अपने असीम तेज से आपको और
आपके परिवार को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की बहुत-बहुत बधाई।
अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड रचने वाली
देवी कूष्मांडा की कृपा आप पर सदा बनी रहे।
जय मां कुष्मांडा!
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X