सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 14 Mar 2026 01:20 PM IST
सार

Navratri Colors For 9 Days: नवरात्रि के नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दौरान सभी माताओं के प्रिय रंग के वस्त्र धारण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कौन-सा रंग पहनना शुभ माना जाता है।
  

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 colors 9 days 9 auspicious Colors to wear for maa durga blessing
चैत्र नवरात्रि 2026 नौ देवियों के 9 प्रिय रंग - फोटो : Amar Ujala

Navratri Dress Colors For 9 Days 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना का अत्यंत पवित्र समय माना जाता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए कई नियमों का पालन करते हैं। नवरात्रि के दौरान प्रत्येक दिन एक विशेष रंग पहनने की परंपरा भी प्रचलित है। मान्यता है कि उस दिन से जुड़ा रंग धारण करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कौन-सा रंग पहनना शुभ माना जाता है।



कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? 
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से मानी जाएगी। वहीं 27 मार्च को रामनवमी के साथ इस पर्व का समापन होगा।

Navratri Vrat Niyam: नवरात्रि के नौ दिनों में क्या खाएं और किन चीजों से रखें दूरी? यहां जानिए आसान नियम
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 colors 9 days 9 auspicious Colors to wear for maa durga blessing
नवरात्रि रंग पहला दिन - फोटो : Amar Ujala
नवरात्रि के 9 दिन कौन से रंग पहनें
पहला दिन : मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीला रंग धारण करना शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
शुभ रंग : पीला
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 colors 9 days 9 auspicious Colors to wear for maa durga blessing
नवरात्रि रंग दूसरा दिन - फोटो : Amar Ujala

दूसरा दिन : मां ब्रह्मचारिणी
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। हरा रंग प्रकृति, उन्नति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
शुभ रंग : हरा

Chaitra Navratri 2026 colors 9 days 9 auspicious Colors to wear for maa durga blessing
नवरात्रि रंग तीसरा दिन - फोटो : Amar Ujala

तीसरा दिन : मां चंद्रघंटा
ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता को दर्शाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा से भय और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
शुभ रंग : ग्रे (स्लेटी)

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 colors 9 days 9 auspicious Colors to wear for maa durga blessing
नवरात्रि रंग चौथा दिन - फोटो : Amar Ujala
चौथा दिन : मां कूष्मांडा
नारंगी रंग उत्साह, साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा करने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।
शुभ रंग : नारंगी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed