सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhanteras 2025: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, धन लाभ से लेकर करियर में होगी तरक्की

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Oct 2025 05:04 PM IST
सार

Dhanteras 2025: धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस तिथि पर उनकी पूजा करना बेहद शुभ होता है। 

विज्ञापन
Dhanteras 2025 shubh muhurat and mantra according to zodiac
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला

Dhanteras 2025: धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस तिथि पर उनकी पूजा करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक के धन-धान्य में वृद्धि, घर में बरकत और उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा धनतेरस पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की उपासना करने का भी विधान है। इसके प्रभाव से जातकों के भौतिक सुख में बढ़ोतरी होती है। इस दिन पूजा में कुछ खास मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। हालांकि, मंत्रों का स्मरण अपनी राशि के अनुसार करने से पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए मंत्रों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Dhanteras 2025 shubh muhurat and mantra according to zodiac
Dhanteras - फोटो : adobe
राशि अनुसार मंत्र जप
  • मेष राशि वालों को 'ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ हो सकता है।
  • वृषभ राशि वाले 'ॐ धन्वन्तरये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे धन-धान्य में वृद्धि के योग बन सकते हैं।
  • मिथुन राशि के जातक 'ॐ देवाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
 

Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर करें ये पांच उपाय, जीवन के सभी संकट होते हैं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 shubh muhurat and mantra according to zodiac
Dhanteras - फोटो : freepik
  • कर्क राशि वालों को 'ॐ धामरूपिणे नमः' मंत्र का स्मरण करना चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है।
  • सिंह राशि के लोग 'ॐ नित्याय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे करियर में मनचाहा लाभ हो सकता है।
  • कन्या राशि वालों को 'ॐ सर्वेश्वराय नमः' मंत्र का स्मरण करना चाहिए। इससे अटके काम पूरे हो सकते हैं।
Dhanteras 2025 shubh muhurat and mantra according to zodiac
Dhanteras - फोटो : freepik
  • तुला राशि वालों को 'ॐ सत्याय नमः' मंत्र का एक माला के साथ जाप करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि के जातक 'ॐ सत्यनिष्ठाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • सुख-समृद्धि के लिए धनु राशि के लोग 'ॐ परात्पराय नमः' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Dhanteras 2025 shubh muhurat and mantra according to zodiac
Dhanteras - फोटो : freepik
  • मकर राशि वालों को 'ॐ चतुर्भुजाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
  • कुंभ राशि के जातक 'ॐ प्रसन्नात्मने नमः' मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि के जातक 'ॐ कामदाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
 

Diwali 2025: घर पर कैसे करें लक्ष्मी पूजन ? यहां जानें विधि, सामग्री और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed