Falgun Month 2026: फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से हो रही है। यह माह शिव और पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, फाल्गुन माह में दान-दक्षिणा, पूजा-अर्चना, व्रत और जप-तप करने से साधक का सुख-सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही उसे विशेष फलों की प्राप्ति भी होती हैं। इसके अलावा फाल्गुन महीना महाशिवरात्रि, एकादशी, होलाष्टक व होली जैसे प्रमुख तीज-त्योहार के लिए भी जाना जाता है। परंतु इस वर्ष फाल्गुन महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग बना हुआ है। एक ही माह में दो बार ग्रहण की घटना अधिक प्रभावशाली और महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसे में आइए इस माह के व्रत-त्योहारों से लेकर अन्य महत्वपूर्ण तिथियों को विस्तार से जानते हैं।
Falgun Month 2026: आज से फाल्गुन माह शुरू, जानें महाशिवरात्रि से लेकर होली और ग्रहण तक की सभी जानकारी
Falgun Month 2026: फाल्गुन मास महादेव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष 2 फरवरी 2026 से इसकी शुरुआत हो रही है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व भी मनाए जाएंगे। आइए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
| तिथि | दिन | व्रत-त्योहार | ||
| 1 फरवरी | रविवार | माघ पूर्णिमा व्रत | ||
| 2 फरवरी | सोमवार | फाल्गुन माह का आरंभ | ||
| 5 फरवरी | गुरुवार | द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी | ||
| 7 फरवरी | शनिवार | यशोदा जयंती | ||
| 8 फरवरी | रविवार | भानु सप्तमी, शबरी जयंती | ||
| 9 फरवरी | सोमवार | जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक), जन्माष्टमी (मासिक) | ||
| 13 फरवरी | शुक्रवार | विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति | ||
| 14 फरवरी | शनिवार | शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (कृष्ण) | ||
| 15 फरवरी | रविवार | महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि | ||
| 17 फरवरी | मंगलवार | फाल्गुन अमावस्या ( सूर्य ग्रहण लेकिन भारत में नहीं दिखेगा।) | ||
| 18 फरवरी | बुधवार | चंद्र दर्शन, फुलैरा दूज | ||
| 19 फरवरी | शुक्रवार | रामकृष्ण जयंती | ||
| 21 फरवरी |
|
ढुण्ढिराज चतुर्थी | ||
| 22 फरवरी | सोमवार | स्कंद षष्ठी | ||
| 23 फरवरी | मंगलवार | मासिक कार्तिगाई | ||
| 24 फरवरी | बुधवार | होलाष्टक प्रारंभ | ||
| 25 फरवरी | गुरुवार | रोहिणी व्रत | ||
| 27 फरवरी | शुक्रवार | आमलकी एकादशी | ||
| 1 मार्च | रविवार | प्रदोष व्रत | ||
| 3 मार्च | मंगलवार | फाल्गुन पूर्णिमा,होलिक दहन, चंद्र ग्रहण |
कब है महाशिवरात्रि 2026
इस बार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 2026
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06
सूर्य ग्रहण 2026
सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने वाला है। यह मंगलवार का दिन है, जिसपर फाल्गुन अमावस्या तिथि रहेगी। ग्रहण की शुरुआत शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी। इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर माना जा रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनट तक रहने वाली है। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण 2026
2026 में पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है। यह एक आंशिक (खण्डग्रास) चंद्रग्रहण होगा, जिसे भारत में देखा जा सकता है। इसका समय शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ऐसे में चंद्रग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट की रहेगी। सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सूतक काल प्रारंभ होगा।
