सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि में होती है दस महाविद्याओं की पूजा, जानें इन दिनों क्या करें और क्या नहीं

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 19 Jan 2026 03:25 PM IST
सार

Magh Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि को तंत्र-साधना, मंत्र जाप और आत्मिक जागरण से जुड़ा पर्व माना जाता है। हालांकि इसका महत्व केवल साधकों और तांत्रिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम भक्तों के लिए भी यह समय अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करना शुभ होता है और किन बातों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Magh gupt navratri dos and don'ts gupt navratri me kya kare kya na kare disprj
गुप्त नवरात्र में क्या करें और क्या न करें - फोटो : Amar Ujala

Gupt Navratri Dos and Donts: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व वर्ष में चार बार मनाया जाता है। इनमें से दो नवरात्रि को प्रकट नवरात्रि कहा जाता है, जिन्हें चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। वहीं शेष दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होती हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है। गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आती हैं, एक माघ माह में और दूसरी आषाढ़ महीने में मनाई जाती हैं।



Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी बुद्धि और मां सरस्वती का आशीर्वाद

इस वर्ष माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 19 जनवरी से हो चुका है और इसका समापन 27 जनवरी को होगा। गुप्त नवरात्रि को तंत्र-साधना, मंत्र जाप और आत्मिक जागरण से जुड़ा पर्व माना जाता है। हालांकि इसका महत्व केवल साधकों और तांत्रिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम भक्तों के लिए भी यह समय अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करना शुभ होता है और किन बातों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Trending Videos
Magh gupt navratri dos and don'ts gupt navratri me kya kare kya na kare disprj
गुप्त नवरात्रि में क्या करें? - फोटो : adobe stock

गुप्त नवरात्रि में क्या करें?

  • गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की श्रद्धापूर्वक पूजा करें और नियमपूर्वक व्रत का पालन करें।
  • पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के किसी एक स्वरूप की उपासना करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा-पाठ से पहले स्वयं की और पूजा स्थल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Magh gupt navratri dos and don'ts gupt navratri me kya kare kya na kare disprj
गुप्त नवरात्रि में क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
  • प्रतिदिन माता के किसी एक मंत्र का 108 बार जप करें, जैसे 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'।
  • इस अवधि में गुप्त दान करने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • नवमी तिथि पर कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें यथाशक्ति उपहार दें।
Magh gupt navratri dos and don'ts gupt navratri me kya kare kya na kare disprj
गुप्त नवरात्रि में क्या न करें? - फोटो : Adobe Stock

गुप्त नवरात्रि में क्या न करें?

  • गुप्त नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन से परहेज करें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
  • झूठ बोलने या कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें, इससे साधना में बाधा आती है।
  • इस समय विवाहित महिलाओं को संयम बरतने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Magh gupt navratri dos and don'ts gupt navratri me kya kare kya na kare disprj
गुप्त नवरात्रि में क्या न करें? - फोटो : Adobe Stock
  • घर में आपसी विवाद, कलह या नकारात्मक वातावरण से दूरी बनाकर रखें।
  • किसी की निंदा, चुगली या उपहास न करें, क्योंकि इससे देवी अप्रसन्न हो सकती हैं।


गुप्त नवरात्रि में किए गए ये उपाय जीवन की कई बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं और माता रानी भक्तों के दुख-कष्ट हर लेती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed