फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2026: पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज पर करें ये महाउपाय, रिश्तों में आएगा बदलाव

Fri, 14 Aug 2026 10:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 14 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

Hariyali Teej 2026: इस साल हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। यह तिथि पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम और विश्वास को बढ़ाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन उपवास करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

विज्ञापन
hariyali teej upay in hindi know shubh muhurat and importance in hindi
Hariyali Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Hariyali Teej 2026: इस साल हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी समझ को मजबूत करने वाला माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखने पर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही कुछ विशेष उपाय करने से पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और उपायों से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं हरियाली तीज पर किए जाने वाले कुछ सरल और खास उपायों के बारे में।


Mars Nakshatra Gochar 2026: मंगल ने ली राहु के घर में एंट्री, मेष सहित इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

hariyali teej upay in hindi know shubh muhurat and importance in hindi
Hariyali Teej 2026 - फोटो : adobe

हरियाली तीज पर करें ये उपाय

भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करें
हरियाली तीज के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। इसके अलावा हरियाली तीज की कथा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।

hariyali teej upay in hindi know shubh muhurat and importance in hindi
Hariyali Teej 2026 - फोटो : adobe

सुहाग की सामग्री का दान करें
हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार का सामान सुहागिन महिलाओं को दान करें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

व्रत के नियमों का पालन करें
तीज के दिन निर्जला उपवास रखें और हरी चीजों को धारण कर व्रत से जुड़े सभी नियमों का पालन करें। पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखने पर मनोवांछित फलों की कामना पूरी होती है।

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इन राशि के लोग रहें संभलकर, चंद्र ग्रहण का साया बढ़ा सकता है टेंशन
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों को देंगे विशेष लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
hariyali teej upay in hindi know shubh muhurat and importance in hindi
Hariyali Teej 2026 - फोटो : adobe

माता पार्वती को सूजी के हलवे का भोग लगाएं
हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को सूजी के हलवे का भोग लगाएं और उनकी विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद देवी की आरती करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें। इससे देवी प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं।

पति के साथ करें सफेद और हरी चीजों का दान
हरियाली तीज के दिन पति के साथ अपनी क्षमता के अनुसार सफेद और हरी चीजों का दान करें। मान्यता है कि इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है, आपसी समझ मजबूत होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Guru Mangal Yuti: गुरु-मंगल का दुर्लभ संयोग, कन्या और तुला समेत इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed