Nag Panchami on Sawan Third Somwar: 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का संयोग बन रहा है। इसके अलावा नाग पंचमी होने से इस पर्व की महत्ता और भी कई गुना बढ़ गई है। मान्यता है कि, इन शुभ संयोगों में महादेव की पूजा करने से कष्ट और रोगों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं, इस दिन कुछ सरल उपाय करने से मन से भय और डर दूर होते हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना शुभ रहेगा।
Sawan Third Somwar: वर्षों बाद सावन सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग, ये उपाय दूर करेंगे कालसर्प दोष और परेशानियां
Nag Panchami on Sawan Third Somwar: इस बार सावन सोमवार पर नागपंचमी का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ सरल उपाय करने से अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसरे सोमवार पर करें ये उपाय
शिवलिंग की पूजा और रुद्राभिषेक करें
सावन के तीसरे सोमवार के शुभ संयोग में शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार जल, दूध या अन्य पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक करें। इसके बाद महादेव के नामों का जाप करें और पूजा के बाद सफेद चीजों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल
सावन सोमवार का व्रत रखें
सावन के तीसरे सोमवार के दिन व्रत अवश्य करें। साथ ही नियमों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि, इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने के साथ शुभ योग बन सकते हैं।
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों को देंगे विशेष लाभ
नाग देवता की पूजा करें
सावन सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग रहेगा। इसलिए इस दिन नाग देवता की पूजा करें और उन्हें दूध व खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में आने वाले भय और परेशानियों से राहत मिल सकती है।
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का रखने जा रही हैं व्रत ? जानें सही विधि और इसके नियम
11 बेलपत्रों का करें उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सावन सोमवार के शुभ संयोग में आप 11 बेलपत्रों पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें। इससे जीवन में सकारात्मकता भी बढ़ती है।
पीपल के पेड़ की पूजा करें
इस दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे साफ स्थान पर कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से कालसर्प दोष के प्रभाव से राहत मिल सकती है और जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।
Shani Nakshatra Gochar: शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि वाले धन और तनाव को लेकर रहे सावधान
Guru Mangal Yuti: गुरु-मंगल का दुर्लभ संयोग, कन्या और तुला समेत इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी