Sawan 2026: हिंदू धर्म में सावन माह को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। यह प्रभु का प्रिय महीना होता है, जिसमें पूजा-पाठ से जुड़े कार्य करने पर विशेष परिणाम प्राप्त होते हैं। शास्त्रों की मानें, तो सावन में सृष्टि का संचालन स्वयं देवों के देव महादेव ही करते हैं। साथ ही वह अपने भक्तों पर असीम कृपा भी बरसाते हैं। यही वजह है कि सावन शुरू होते ही देशभरों के शिव मंदिरों में झांकियां, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह समय सभी शिव भक्तों के लिए उत्साह, प्रेम और भक्ति-भाव से भरा होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में सावन कब प्रारंभ होने वाला है।
{"_id":"6a0ea04a85e3b652c60ca2ae","slug":"how-many-somwar-in-sawan-2026-know-kab-shuru-hoga-sawan-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: इस साल कब शुरू होगा सावन 2026 ? जानें कितने होंगे सोमवार और कैसे करें पूजा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan 2026: इस साल कब शुरू होगा सावन 2026 ? जानें कितने होंगे सोमवार और कैसे करें पूजा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Thu, 21 May 2026 11:43 AM IST
सार
Sawan 2026: सावन माह में देशभर में कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं, जहां भक्त गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। इस समय सच्चे मन से भोलेनाथ की उपासना करने पर व्यक्ति के जीवन से दुख दूर होते हैं।
विज्ञापन
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan 2026
- फोटो : adobe
कब शुरू होगा सावन 2026
साल 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी। यह 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त हो जाएगा।
साल 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी। यह 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त हो जाएगा।
- पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार - 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026
घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां
Trending Videos
Sawan 2026
- फोटो : adobe
सावन में ऐसे करें महादेव की पूजा
- महादेव की पूजा करने के लिए सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक कर लें।
- इसके बाद एक बार फिर साफ जल को शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- अब 11 या 21 बेलपत्र लेकर उसे महादेव को अर्पित कर दें।
- इसके बाद धतूरा, भांग, फूल, गेहूं, शहद, चंदन और मिठाई शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- ॐ नमः शिवाय मंत्र और महादेव के 108 नामों का श्रद्धापूर्वक जप करें।
- अब शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूपबत्ती भी जला लें।
- शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ कर लें।
- अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
Adhik Maas 2026: शुरू हुआ अधिकमास, इन कार्यों से रहें दूर वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026
- फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
शांति प्राप्त करने का मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
शांति प्राप्त करने का मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
Padmini Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह की दूसरी एकादशी कब? जानें तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और धनलाभ के उपाय
Mahadev Mantra: मन को शांत रखते हैं महादेव के ये शक्तिशाली मंत्र, जाप करने पर बरसेगी विशेष कृपा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।