सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 21 May: मिथुन और कर्क समेत इन तीन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, जानें बाकी राशि वालों का हाल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 21 May 2026 12:43 AM IST
सार

21 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 21 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 21 May: 21 मई 2026, गुरुवार को पंचमी तिथि रहेगी और इस दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव होते हैं। इसके अलावा  21 मई को पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। आइए जानते हैं गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा और किनको सतर्कता बरतनी होगी। 

 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 21 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन पुराने रिश्तों की मिठास और नई खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात यादों का खजाना खोल देगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपको उनके दिल की बात समझने का मौका देगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 21 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि मौसम का असर आपको कमजोर महसूस करा सकता है। बिजनेस में आपकी लंबी योजनाएँ धीरे-धीरे सफलता की राह पकड़ेंगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि सफलता करीब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 21 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज प्रॉपर्टी और निवेश के मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार लाभकारी साबित होगा। हालांकि घमंड या जल्दबाज़ी किसी काम को अधूरा छोड़ सकती है। मन में ईर्ष्या रखने से बचें और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएँ। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पुरानी सेहत से जुड़ी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 21 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज नई संभावनाएं और अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर उत्साह बढ़ा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता लोगों को प्रभावित करेगी। नए कपड़े, मोबाइल या गैजेट खरीदने का मन बन सकता है। मेहनत से पीछे हटना नुकसान दे सकता है। दूसरों की बातों में आकर विवाद बढ़ाने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed