सब्सक्राइब करें

Daan: इन चीजों का दान करने से शांत होते हैं ग्रह दोष, दूर होती हैं परेशानियां

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 19 May 2026 02:56 PM IST
सार

Daan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सच्चे मन से कुछ चीजों का दान करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती हैं। साथ ही अटके काम पूरे, धन लाभ और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन
daan for graha dosh and financial success career problems in hindi
Daan - फोटो : अमर उजाला AI

Daan: हिंदू धर्म में दान-पुण्य को बेहद कल्याणकारी माना गया है। मान्यता है कि, सच्चे मन और निस्वार्थ भाव से किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। इससे न केवल ग्रह-दोष शांत होते हैं, बल्कि मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां और पारिवारिक कलह जैसी समस्याओं में भी धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। यही कारण है कि तीज-त्योहार, अमावस्या, पूर्णिमा, एकादशी और विशेष ग्रह योगों के दौरान दान का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

Trending Videos
daan for graha dosh and financial success career problems in hindi
Daan - फोटो : Adobe stock

अन्न का दान
धार्मिक मान्यताओं में अन्नदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है। आटा, चावल, दाल, गेहूं और अन्य खाद्य पदार्थों का दान करने से मां अन्नपूर्णा और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि, इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और भाग्य मजबूत होने लगता है। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि, राहु या केतु से जुड़ी परेशानियां होती हैं, उनके लिए अन्नदान विशेष माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
daan for graha dosh and financial success career problems in hindi
Daan - फोटो : Adobe Stock

फल और जल का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना और मौसमी फलों का दान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, जलदान करने से सूर्य और चंद्रमा मजबूत होते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होने लगता है। इसके अलावा अटके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।

daan for graha dosh and financial success career problems in hindi
Daan - फोटो : freepik.com

शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान
ज्योतिषियों के अनुसार, जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेन और अन्य स्टेशनरी का सामान दान करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे बुद्धि, ज्ञान और वाणी में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह दान विशेष लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
daan for graha dosh and financial success career problems in hindi
Daan - फोटो : Adobe Stock

धन का दान
अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करना और धन का दान देना भी अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। कहा जाता है कि सच्चे मन से किया गया दान व्यक्ति के पाप कर्मों को कम करता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को मान-सम्मान, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Ganga Dussehra 2026: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Wedding Invitation Rules: शादी के पहले 5 कार्ड इन देवी-देवताओं को करें अर्पित, जानें इसके पीछे की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed