सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2026: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Mon, 18 May 2026 07:05 AM IST
सार

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां गंगा के धरती पर अवतरण का उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा करने से दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2026 Date Tithi Snan and Daan Muhurat and Significance in hindi
गंगा दशहरा - फोटो : Amar Ujala

Ganga Dussehra 2026: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा को एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से मनाया जाने वाला पर्व माना जाता है। यह दिन मां गंगा के धरती पर अवतरण का प्रतीक है, जिसे आध्यात्मिक शुद्धि और पापों से मुक्ति का अवसर माना जाता है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को अनेक प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस वर्ष गंगा दशहरा की तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।


केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि
Weekly Horoscope 18 To 24 May: रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Ganga Dussehra 2026 Date Tithi Snan and Daan Muhurat and Significance in hindi
गंगा दशहरा तिथि - फोटो : adobe

गंगा दशहरा तिथि 

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आरंभ:  25 मई, प्रातः 4:30 मिनट पर
  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त: 26 मई, प्रातः 05:10 मिनट पर
  • उदयातिथि के अनुसार गंगा दशहरा 25 मई 2026 को मनाया जाएगा।
Ganga Dussehra 2026 Date Tithi Snan and Daan Muhurat and Significance in hindi
गंगा दशहरा स्नान-दान मुहूर्त - फोटो : adobe

गंगा दशहरा स्नान-दान मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त: 25 मई, प्रातः 4:30 मिनट से 05:30 मिनट तक 
  • अमृत चौघड़िया: प्रातः 05:25 मिनट से प्रातः 07: 08 मिनट तक 
  • शुभ चौघड़िया: प्रातः 08"51 मिनट से 10:34 मिनट तक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2026 Date Tithi Snan and Daan Muhurat and Significance in hindi
गंगा दशहरा का महत्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगा दशहरा का महत्व 
गंगा दशहरा के दिन स्नान को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। इस अवसर पर दशविध स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है। इसमें शरीर से किए गए तीन प्रकार के पाप, वाणी से जुड़े चार प्रकार के पाप और मन से किए गए तीन प्रकार के पाप शामिल माने जाते हैं। इस तरह गंगा दशहरा का स्नान आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2026 Date Tithi Snan and Daan Muhurat and Significance in hindi
गंगा दशहरा पर दान - फोटो : adobe stock

गंगा दशहरा पर दान 
गंगा दशहरा के दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन अवसर पर जल, अन्न, फल, वस्त्र और पूजा सामग्री का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घी, नमक, तेल, शक्कर और स्वर्ण जैसी वस्तुओं का दान करने की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और क्षमता के अनुसार किया गया दान पुण्य फल को बढ़ाता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed