सब्सक्राइब करें

Wedding Invitation Rules: शादी के पहले 5 कार्ड इन देवी-देवताओं को करें अर्पित, जानें इसके पीछे की वजह

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 17 May 2026 01:57 PM IST
सार

Wedding Invitation Rules: शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने से पहले उससे जुड़े नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। मान्यता है कि, इन परंपराओं और शुभ नियमों का पालन करने से विवाह के कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन
shadi ka pehla card kisko diya jata hai know Wedding Invitation Rules in hindi
Wedding Invitation Rules - फोटो : अमर उजाला

Wedding Invitation Rules: हिंदू धर्म में शादी-विवाह का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यह न सिर्फ एक रिश्ता, बल्कि पवित्र संस्कार माना जाता है। शास्त्रों में शादी और उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी रस्म का खास महत्व बताया गया है। इन्हीं परंपराओं में एक शादी के निमंत्रण कार्ड को लेकर भी शामिल हैं। कहा जाता है कि, विवाह का पहला कार्ड देवी-देवताओं को अर्पित करने से सभी तरह की बाधाएं समाप्त होती हैं और नवदंपति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आमतौर पर लोग पहला निमत्रंण भगवान गणेश को चढ़ाते हैं। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ अन्य देवी-देवताओं को भी निमंत्रण देना शुभ होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Radha Rani Naam Jaap: मन को शांत बनाते हैं राधा रानी के नाम, जप करने पर जीवन में दिखेंगे बदलाव

shadi ka pehla card kisko diya jata hai know Wedding Invitation Rules in hindi
Wedding Invitation Rules - फोटो : freepik

पहला निमंत्रण भगवान गणेश को
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शादी का पहला कार्ड भगवान गणेश को अर्पित किया जाता है। वह विघ्नहर्ता है और उनके आशीर्वाद से विवाह में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। यही नहीं सभी मांगलिक कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण होते हैं।

shadi ka pehla card kisko diya jata hai know Wedding Invitation Rules in hindi
Wedding Invitation Rules - फोटो : adobe

दूसरा निमंत्रण भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को
शादी का दूसरा निमंत्रण कार्ड भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को देना चाहिए, क्योंकि वह सुख, समृद्धि और वैवाहिक खुशहाली के प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shadi ka pehla card kisko diya jata hai know Wedding Invitation Rules in hindi
Wedding Invitation Rules - फोटो : adobe stock

तीसरा निमंत्रण हनुमान जी को
मान्यता है कि, हनुमान जी की कृपा से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और मन निडर बनता है। ऐसे में विवाह का तीसरा कार्ड बजरंगबली को अर्पित कपना चाहिए। यह बुरी नजरों से भी बचाव करता है।
Mole On Face: किस स्वभाव के होते हैं नाक और गाल पर तिल वाले लोग ? जानें इनकी खासियत
हथेली पर X निशान का क्या होता है मतलब ? जानिए इसके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

विज्ञापन
shadi ka pehla card kisko diya jata hai know Wedding Invitation Rules in hindi
Wedding Invitation Rules - फोटो : freepik

चौथा निमंत्रण कुलदेवी या कुलदेवता को
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में हर परिवार के अपने कुलदेवता या कुलदेवी होते हैं। ऐसे में घर में विवाह जैसे मांगलिक कार्य में उनका आशीर्वाद प्राप्त करना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार पर कृपा बनी रहती है और नए रिश्ते में खुशियां आती हैं। इसलिए चौथा निमंत्रण कुलदेवी या कुलदेवता को अवश्य दें।
Feng Shui Tips: घर में दिख रहे हैं अगर ये संकेत ? फेंगशुई के अनुसार बढ़ने लगती है नकारात्मक ऊर्जा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed