सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 17 May: मूलांक 2 और 6 को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sun, 17 May 2026 07:30 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 17 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

17 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज गुरुवार, 14 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 17-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+7  + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =23  फिर 2+3=5  , यानी आज  का भाग्यांक 05 है।   मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं अत: मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का बुद्धिमान होना स्वाभाविक है साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 

Today Numerology Prediction 17 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मतभेद होने की संभावना है, लेकिन धैर्य रखने से हालात संभल जाएंगे। ज्यादा तनाव लेने से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

Today Numerology Prediction 17 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अचानक कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। किसी काम में दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए अपने फैसले खुद लें। संयम और समझदारी से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Numerology Prediction 17 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम का दबाव भी महसूस होगा। परिवार और बच्चों के साथ समय कम बिताने की वजह से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है। दिन के अंत में खुद के लिए थोड़ा समय निकालें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 17 May 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
कामकाज में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कुछ लोग आपके काम में दखल देने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। अपने फैसलों पर विश्वास रखें और शांत रहकर आगे बढ़ें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed