सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Bhagwat Katha Live on Jeevanjali From 17 To 23 May Katha by Pujya Shri Ram Ji Bhai

Bhagwat Katha: 17 से 23 मई तक जीवांजलि पर LIVE होगी श्रीमद् भागवत कथा, घर बैठे ऐसे देखें सीधा प्रसारण

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 16 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

17 मई से 23 मई 2026 तक पूज्य श्री राम जी भाई के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण प्रतिदिन जीवांजलि पर LIVE किया जाएगा।

Bhagwat Katha Live on Jeevanjali From 17 To 23 May Katha by Pujya Shri Ram Ji Bhai
17 से 23 मई तक जीवांजलि पर LIVE होगी श्रीमद् भागवत कथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक दिव्य आयोजन होने जा रहा है। 17 मई से 23 मई 2026 तक पूज्य श्री राम जी भाई के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण प्रतिदिन जीवांजलि पर LIVE किया जाएगा। श्रद्धालु घर बैठे इस पावन कथा का आनंद ले सकेंगे और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बना सकेंगे।



भव्य कथा का आयोजन आगरा में होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। विशेष बात यह है कि जो श्रद्धालु कथा स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे भी जीवांजलि के माध्यम से इस दिव्य कथा से जुड़ सकेंगे। कथा का सीधा प्रसारण जीवांजलि की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी इस आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा वाचन करेंगे पूज्य श्री राम जी भाई
इस पावन कथा का वाचन पूज्य श्री राम जी भाई करेंगे, जो अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा शैली के लिए श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान रखते हैं। कथा के शुभारंभ से पूर्व 17 मई को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के मनोरथी मान किशन गुप्ता और गुप्ता परिवार हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने और भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।

ऐसे देखें LIVE कथा

कथा का सीधा प्रसारण देखने के लिए श्रद्धालु जीवांजलि की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: www.jeevanjali.com


इसके अलावा फेसबुक पर LIVE कथा देखने के लिए जीवांजलि के आधिकारिक फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं: https://www.facebook.com/jeevanjaliofficial

फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने पर श्रद्धालुओं को प्रतिदिन होने वाली कथा और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed