Padmini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत-उपवास के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि तथा सकारात्मकता का आगमन होता है। हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं और सालभर में कुल 24 एकादशी व्रत रखे जाते हैं। ज्येष्ठ माह में आने वाली पद्मिनी एकादशी को लेकर इस बार लोगों के बीच तिथि संबंधी भ्रम बना हुआ है। कई लोग इसकी सही तारीख और पूजा के शुभ समय को लेकर असमंजस में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी 2026 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारण समय और भगवान विष्णु की पूजा विधि के बारे में विस्तार से।
{"_id":"6a0db0dcecd0f72f6c06db77","slug":"padmini-ekadashi-2026-know-the-auspicious-muhurat-timings-significance-and-puja-vidhi-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padmini Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह की दूसरी एकादशी कब? जानें तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और धनलाभ के उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Padmini Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह की दूसरी एकादशी कब? जानें तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और धनलाभ के उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 21 May 2026 12:44 AM IST
सार
Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। ऐसे में जानिए मई 2026 में पद्मिनी एकादशी कब मनाई जाएगी। साथ ही पढ़ें व्रत का शुभ मुहूर्त। पूजा विधि और पारण समय की पूरी जानकारी।
विज्ञापन
padmini ekadashi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब है पद्मिनी एकादशी 2026?
- फोटो : Adobe Stock
कब है पद्मिनी एकादशी 2026?
- ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ: 26 मई, प्रातः 5:10 मिनट पर
- ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 27 मई, प्रातः 6:21 मिनट पर
- उदया तिथि के आधार पर पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा।
Trending Videos
पद्मिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
- फोटो : Adobe Stock
पद्मिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:03 से प्रातः 4:44 बजे तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: प्रातः 5:25 से प्रातः 7:08 बजे तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: प्रातः 7:08 से प्रातः 8:52 बजे तक
- शुभ-उत्तम मुहूर्त: प्रातः 10:35 से दोपहर 12:18 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मिनी एकादशी पूजा विधि
- फोटो : freepik
पद्मिनी एकादशी पूजा विधि
- पद्मिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत रखने का संकल्प लें।
- पूजा स्थान को गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
- घी या तेल का दीपक जलाकर पूजा आरंभ करें।
- भगवान विष्णु को जल। पीले फूल। फल और तुलसी दल अर्पित करें।
- पूजा के दौरान विष्णु सहस्रनाम और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
- दिनभर सात्विक भोजन करें और मन में भगवान विष्णु का ध्यान बनाए रखें।
- शाम के समय विधि-विधान से भगवान विष्णु की आरती करें।
- अगले दिन द्वादशी तिथि में शुभ समय पर व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
पद्मिनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2026
- फोटो : freepik
पद्मिनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2026
- व्रत पारण का शुभ समय: 28 मई, प्रातः 05: 25 से प्रातः 07:56 मिनट
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय प्रातः 07:56 मिनट है।