Indira Ekadashi 2026: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। दरअसल, यह एकादशी पितृपक्ष के दौरान पड़ती है और यह समय पितरों को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत के साथ-साथ पितरों का तर्पण करने का भी विधान है। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, एकादशी व्रत का पूर्ण फल मिलने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन उपवास करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। शास्त्रों की मानें, तो इंदिरा एकादशी का पुण्य पितरों को अर्पित करने से उन्हें नरक के कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में इंदिरा एकादशी कब है और पूजा के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहेंगे।
कब है इंदिरा एकादशी 2026? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ-साथ पितरों का तर्पण करने का भी विधान है। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, एकादशी व्रत का पूर्ण फल भी प्राप्त होता है।
कब है इंदिरा एकादशी 2026?
- आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 अक्तूबर 2026 को रात 2 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी।
- 7 अक्तूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी।
- उदयातिथि के आधार पर इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्तूबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा।
मासिक शिवरात्रि 2026: अक्तूबर में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत? जानें डेट और पूजा मुहूर्त
- इंदिरा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
- पूजा के लिए सुबह 9 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है।
- लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
नवरात्रि और दुर्गा पूजा: नवरात्रि नौ दिन तो बंगाल में दुर्गा पूजा पांच दिन क्यों? जानिए धार्मिक अंतर
इंदिरा एकादशी पर करें ये 3 काम
- इंदिरा एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा करें और प्रभु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इससे भाग्योदय होता है।
- इंदिरा एकादशी पर पितरों की आत्मशांति के लिए श्राद्धकर्म व दान करें। इससे दोषों से राहत मिलती हैं।
- इंदिरा एकादशी के शुभ मौके पर आप केले के पेड़ की पूजा करें। इससे विवाह योग बनते हैं।
शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग
अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल