Pradosh Vrat October 2026: प्रदोष व्रत सभी शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती हैं। इस शुभ दिन पर उपवास और भगवान शिव की उपासना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि अविवाहित कन्याओं द्वारा यह व्रत करने से योग्य वर की प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं, इस दिन जरूरतमंदों को दान देना भी पुण्यकारी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अक्तूबर 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा और पूजा के लिए कौन-से शुभ मुहूर्त रहेंगे।
अक्तूबर में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें दोनों व्रत की तारीख और शुभ मुहूर्त
Pradosh Vrat October 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह शिव परिवार को समर्पित होता है। यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्तूबर में प्रदोष उपवास किस-किस दिन किया जाएगा।
अक्तूबर का पहला प्रदोष व्रत कब है?
अक्तूबर का पहला प्रदोष व्रत 8 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 7 अक्तूबर को रात 11 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और 8 अक्तूबर को रात 10 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 59 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
8 अक्तूबर 2026, गुरुवार का चौघड़िया
- शुभ: सुबह 6:17 से 7:45 बजे तक
- रोग: सुबह 7:45 से 9:13 बजे तक
- उद्वेग: सुबह 9:13 से 10:40 बजे तक
- चर: सुबह 10:40 से दोपहर 12:08 बजे तक
- लाभ: दोपहर 12:08 से 1:36 बजे तक
- अमृत: दोपहर 1:36 से 3:04 बजे तक
- काल: दोपहर 3:04 से शाम 4:31 बजे तक
- शुभ: शाम 4:31 से 5:59 बजे तक
अक्तूबर का दूसरा प्रदोष व्रत कब है?
अक्तूबर का दूसरा प्रदोष व्रत 23 अक्तूबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 23 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
- चर: सुबह 6:26 से 7:51 बजे तक
- लाभ: सुबह 7:51 से 9:16 बजे तक
- अमृत: सुबह 9:16 से 10:40 बजे तक
- काल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:05 बजे तक
- शुभ: दोपहर 12:05 से 1:29 बजे तक
- रोग: दोपहर 1:29 से 2:54 बजे तक
- उद्वेग: दोपहर 2:54 से शाम 4:19 बजे तक
- चर: शाम 4:19 से 5:43 बजे तक
शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, तरक्की से लेकर विदेश यात्रा तक के बनेंगे योग
अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल