पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ये 5 मंत्र हैं बेहद शुभ, जप से मिलेगा धन और परिवार में सुख

Mon, 29 Jun 2026 02:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 29 Jun 2026 02:20 AM IST
सार

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मंत्र जाप का विशेष महत्व है। यहां जानें वे 5 मंत्र जो आर्थिक तरक्की और पारिवारिक खुशहाली के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 Chant These 5 Powerful Mantras for Wealth and Family Happiness
ज्येष्ठ पूर्णिमा मंत्र - फोटो : amar ujala

Jyeshtha Purnima Mantra Jaap: 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। हिंदू मान्यताओं में इस तिथि को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ समझा जाता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की विशेष आराधना करते हैं। अगर पूजा के साथ-साथ कुछ खास मंत्रों का जाप भी किया जाए, तो इसका फल और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच मंत्रों के बारे में, जिनके जाप से न सिर्फ घर-परिवार में खुशहाली आती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।


Bhadli Navami 2026:  चातुर्मास से पहले आ रही है भड़ली नवमी, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक जानें पूरी परंपरा और रीति-रिवाज

Jyeshtha Purnima 2026 Chant These 5 Powerful Mantras for Wealth and Family Happiness
घर में सुख-शांति और इच्छाओं की पूर्ति का मंत्र - फोटो : freepik

घर में सुख-शांति और इच्छाओं की पूर्ति का मंत्र

मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
जिन लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में खुशियां और सामंजस्य चाहिए, उनके लिए यह मंत्र बेहद कारगर माना जाता है। रोजाना इस मंत्र की 108 माला करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इसे जपने का सबसे उपयुक्त समय सूर्योदय और सूर्यास्त का संधिकाल होता है, क्योंकि इस दौरान किए गए जाप का फल जल्दी मिलता है।

Jyeshtha Purnima 2026 Chant These 5 Powerful Mantras for Wealth and Family Happiness
धन-संपत्ति बढ़ाने वाला मंत्र - फोटो : अमर उजाला

धन-संपत्ति बढ़ाने वाला मंत्र

मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:।

यह मां लक्ष्मी को समर्पित मंत्र है, जिसे सच्चे मन से जपने पर पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं। इस मंत्र के जाप के लिए सूर्यास्त के बाद का समय सबसे शुभ बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 Chant These 5 Powerful Mantras for Wealth and Family Happiness
मन को शांत रखने वाला मंत्र - फोटो : Adobe stock

मन को शांत रखने वाला मंत्र

मंत्र: ॐ सोम सोमाय नम:।
भगवान शिव का यह छोटा-सा मंत्र बहुत प्रभावशाली माना जाता है। पूर्णिमा की तिथि पर इसका जाप करने से शिव जी के साथ चंद्र देव का भी आशीर्वाद मिलता है। यह मंत्र मन को स्थिर रखने के साथ-साथ घर में सुख और समृद्धि लाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 Chant These 5 Powerful Mantras for Wealth and Family Happiness
जीवन की बाधाओं को दूर करने वाला मंत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जीवन की बाधाओं को दूर करने वाला मंत्र

मंत्र: ॐ सर्व कष्ट हारणी नम:।

अगर जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं, तो पूर्णिमा की रात इस मंत्र का जाप करना फायदेमंद हो सकता है। इस मंत्र को एकांत में, गुप्त रूप से बैठकर जपने की सलाह दी जाती है, ताकि इसका असर ज्यादा प्रभावी हो।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed