Happy Vat Savitri Vrat 2026 Wishes: वट पूर्णिमा का व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के सबसे पावन व्रतों में से एक माना जाता है। इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मान्यता है कि इससे पति की आयु में वृद्धि होती है। यही कारण है कि हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर महिलाएं पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ यह व्रत रखती हैं। इस साल यह शुभ अवसर आज, यानी 29 जून को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को प्रेम, सौभाग्य और खुशहाली से भरी शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और भी खास बनाया जा सकता है।
Vat Purnima Vrat 2026 Wishes: मां सावित्री का आशीष... इन शुभकामनाओं से अपनों के जीवन में भरें सुख और सौभाग्य
Vat Purnima Wishes in Hindi: वट सावित्री व्रत के इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य से भरी शुभकामनाएं भेजकर उनके इस खास दिन को और भी यादगार बनाया जा सकता है। आइए देखते हैं वट सावित्री व्रत 2026 के मौके पर भेजी जाने वाली कुछ खूबसूरत विशेज, संदेश और शुभकामनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट वृक्ष की छाया तले, सावित्री ने मांगा वरदान,
पति की लंबी उम्र हो, यही है व्रत का सम्मान.
सुहाग की डोर बंधी रहे, हर जन्म में अटूट प्यार,
वट पूर्णिमा के इस पर्व पर, स्वीकार करें शुभकामनाएं हजार।
वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं
हर फेरी में समाया हो विश्वास, हर प्रार्थना में हो प्यार,
पति की सेहत, सुख-समृद्धि का हो यह त्योहार.
वट वृक्ष की जड़ों जैसा गहरा हो रिश्ता आपका,
वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं, स्वीकार करें यह दुआ।
वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं
मां सावित्री का आशीष बरसे, घर-परिवार पर सदा,
सुहाग की रक्षा करे ईश्वर, यही है मेरी विनती सदा.
वट वृक्ष सा फैले प्रेम, और मिले अपार खुशियां,
वट पूर्णिमा के इस पर्व पर, स्वीकारें यह शुभकामनाएं।
वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं
व्रत की यह शक्ति अनोखी, बांधे रखे रिश्तों की डोर,
पति-पत्नी का साथ बना रहे, जैसे चांद और चकोर.
हर मुश्किल में थामे रहे हाथ, यही हो जीवन का सार,
वट पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं, खुशियों से भरा हो संसार।
वट पूर्णिमा की शुभकामनाएं