सब्सक्राइब करें

Festival Calendar 2026: कब है रक्षाबंधन-करवा चौथ और तीज ? जानें शारदीय नवरात्रि से दिवाली तक पूरा कैलेंडर

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 28 May 2026 04:09 PM IST
सार

Festival Calendar 2026: कुछ समय बाद एक बार फिर त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर तक कई बड़े और खास पर्व मनाए जाएंगे, जिनका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। ऐसे में आइए त्योहारों के इस कैलेंडर को जानते हैं।
 

विज्ञापन
kab hai rakshabandhan teej navratri and diwali know Festival Calendar 2026
Festival Calendar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Festival Calendar 2026: जून महीने की शुरुआत के साथ ही साल 2026 अपने आधे सफर को पूरा कर लेगा। अब वर्ष के बाकी छह महीने त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की रौनक से सराबोर रहने वाले हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर तक कई बड़े और खास पर्व मनाए जाएंगे, जिनका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। इसकी शुरुआत सावन माह के शुभ संयोग से होगी। इसके बाद हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और शारदीय नवरात्रि-दिवाली जैसे प्रमुख पर्व देशभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाए जाएंगे। ऐसे में त्योहारों के इस कैलेंडर को जानते हैं।

kab hai rakshabandhan teej navratri and diwali know Festival Calendar 2026
Festival Calendar 2026 - फोटो : Freepik

रक्षाबंधन 2026
पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 08 मिनट से प्रारंभ होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक।

Trending Videos
kab hai rakshabandhan teej navratri and diwali know Festival Calendar 2026
Festival Calendar 2026 - फोटो : adobe stock

हरियाली तीज 2026 कब है ?
2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
तृतीया तिथि प्रारंभ- 14 अगस्त 2026, शाम 06:46 बजे
तृतीया तिथि समाप्त-15 अगस्त 2026, शाम 05:28 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त-सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:08 बजे तक।

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai rakshabandhan teej navratri and diwali know Festival Calendar 2026
Festival Calendar 2026 - फोटो : Adobe
करवा चौथ 2026
  • साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
  • चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
विज्ञापन
kab hai rakshabandhan teej navratri and diwali know Festival Calendar 2026
Festival Calendar 2026 - फोटो : Freepik
कजरी तीज 2026
  • वर्ष 2026 में कजरी तीज सोमवार, 31 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं।
  • तृतीया तिथि प्रारंभ- 30 अगस्त 2026 को सुबह 09:36 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त- 31 अगस्त 2026 को सुबह 08:50 बजे 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed