फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: सावन में रख रहे हैं व्रत ? पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम

Mon, 20 Jul 2026 02:44 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 20 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

Sawan 2026: सावन में केवल उपवास ही रखना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी है। इसके प्रभाव से व्रत का पूर्ण फल मिलता है।

विज्ञापन
kab shuru hoga Sawan 2026 date and vrat niyam in hindi
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2026: जल्द सावन माह का प्रारंभ होने वाला है। यह सभी शिव भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। इस समय जहां देशभर के शिवालयों में पूजा-पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है, वहीं साधक महादेव की कृपा प्राप्ति के लिए उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि, सावन में श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया व्रत भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करता है। इसके प्रभाव से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है, दांपत्य संबंधों में मधुरता आती है और अविवाहित लोगों की मनचाहे जीवनसाथी की कामना भी पूर्ण हो सकती है। हालांकि, सावन के व्रत में केवल उपवास रखना ही पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

kab shuru hoga Sawan 2026 date and vrat niyam in hindi
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कब से सावन 2026 शुरू
  • श्रावण महीने की शुरुआत 30 जुलाई, गुरुवार के दिन से होगी। 
  • पहला सावन सोमवार - 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार - 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
  • चौथा और अंतिम सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026

Hartalika Teej 2026: कब है हरतालिका तीज ? जानिए व्रत की तिथि, पूजन मुहूर्त और धार्मिक महत्व

kab shuru hoga Sawan 2026 date and vrat niyam in hindi
Sawan 2026 - फोटो : adobe

विधि-विधान से करें भगवान शिव की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kab shuru hoga Sawan 2026 date and vrat niyam in hindi
Sawan 2026 - फोटो : adobe

व्रत में रखें सात्विक आहार
सावन व्रत के दौरान सात्विकता का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें। व्रत के दिन अन्न, लहसुन और प्याज से पूरी तरह परहेज करें।
Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तिथि और निशीथ काल पूजा मुहूर्त
शिवलिंग पर अर्पित करें प्रिय वस्तुएं
भगवान शिव की पूजा में उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। व्रत वाले दिन आप शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और चंदन अवश्य अर्पित करें।

विज्ञापन
kab shuru hoga Sawan 2026 date and vrat niyam in hindi
Sawan 2026 - फोटो : adobe

शाम के समय करें आरती और पूजा
सावन में जहां सुबह की पूजा का महत्व होता है, वहीं शाम को भी प्रभु की उपासना करनी चाहिए। इस दौरान दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां
क्रोध पर नियंत्रण
सावन व्रत के दौरान क्रोध, झूठ, छल-कपट और किसी का अपमान करने की भूल न करें। मान्यता है कि, अच्छे आचरण से किए गए व्रत से भगवान शिव अधिक प्रसन्न होते हैं।
Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed