{"_id":"69099c9c2b07dffa5f0983f5","slug":"kartik-purnima-2025-date-ganga-snan-kartik-purnima-significance-in-hindi-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व
वैदिक विभूषण ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:02 PM IST
सार
Kartik Purnima Ganga Snan 2025: कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिकी पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु विविध देवी देवताओं का पूजन करते और मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
कार्तिक पूर्णिमा 2025
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Kartik Purnima 2025: भारतीय संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। वर्ष के बारह मासों में कार्तिक मास आध्यात्मिक एवं शारीरिक ऊर्जा संचय के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा हमें देवों की उस दीपावली में शामिल होने का अवसर देती है, जिसके प्रकाश से प्राणी के भीतर छिपी तामसिक वृतियों का नाश होता है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिकी पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का महत्व
- फोटो : adobe stock
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का महत्व
शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु विविध देवी देवताओं का पूजन करते और मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं। जनमानस के अंदर स्थित आसुरी वृतियों के नाश व दैवीय शक्तियों के उत्थान के लिए कार्तिक पूर्णिमा को लक्ष्मी नारायण की महाआरती करके दीप प्रज्ज्वलित करते हैं। ताकि हम अपने भीतर देवत्व धारण कर सकें अर्थात सद्गुणों को अपने अंदर समाहित कर सकें, नर से नारायण बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
कार्तिक पूर्णिमा तिथि 2025
- फोटो : adobe stock
कार्तिक पूर्णिमा तिथि 2025
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 04 नवंबर 2025 को प्रात:काल 10:36 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 05 नवंबर 2025 को सायंकाल 06:48 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व 05 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा।
4 of 9
वैष्णव भक्त शैव भक्त और सिख धर्म के लिए भी विशेष है यह दिन
- फोटो : adobe stock
वैष्णव भक्त शैव भक्त और सिख धर्म के लिए भी विशेष है यह दिन
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व सिर्फ वैष्णव भक्तों के लिए ही नहीं शैव भक्तों और सिख धर्म के लिए भी बहुत ज्यादा है। विष्णु के भक्तों के लिए यह दिन इसलिए खास है क्योंकि भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। प्रथम अवतार में भगवान विष्णु मत्स्य यानी मछली के रूप में थे। भगवान को यह अवतार वेदों की रक्षा, प्रलय के अंत तक सप्तऋषियों, अनाजों एवं राजा सत्यव्रत की रक्षा के लिए लेना पड़ा था। इससे सृष्टि का निर्माण कार्य फिर से आसान हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
वैष्णव भक्त शैव भक्त और सिख धर्म के लिए भी विशेष है यह दिन
- फोटो : adobe stock
शिव भक्तों के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का संहार कर दिया जिससे वह त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए। इससे देवगण बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने शिव जी को त्रिपुरारी नाम दिया जो शिव के अनेक नामों में से एक है। इसलिए इसे 'त्रिपुरी पूर्णिमा' भी कहते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X