फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जान लें नियम, चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त

Wed, 28 Oct 2026 03:06 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी
ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 28 Oct 2026 03:06 PM IST
सार

करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। जानें पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के नियम, पूजा का शुभ मुहूर्त, रोहिणी-मृगशिरा नक्षत्र का संयोग और चांद निकलने का समय।

 

विज्ञापन
karwa chauth 2026 date puja muhurat moonrise time
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

करवा चौथ का पर्व 29 अक्तूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, इस बार चतुर्थी तिथि गुरुवार को सूर्योदय से रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक तक विद्यमान रहेगी साथ ही रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। पं.द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि विवाह के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए कोई धार्मिक बाधा नहीं है। वहीं, शुक्र का उदय 28 अक्तूबर को होने से शुक्रास्त का दोष भी नहीं रहेगा।



करवा चौथ 2026: कल सुबह कब खाएं सरगी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

29 अक्तूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना के साथ रखती हैं। इस वर्ष चतुर्थी तिथि सुबह संकल्प काल से लेकर रात्रि तक विद्यमान रहेगी। ऐसे में 29 अक्तूबर को व्रत और पूजन करना शास्त्रसम्मत रहेगा।

Trending Videos
karwa chauth 2026 date puja muhurat moonrise time
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी मान्य - फोटो : freepik

पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी मान्य
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि जिन महिलाओं का इसी वर्ष विवाह हुआ है, वे पहली बार करवा चौथ का व्रत नहीं रख सकतीं। पं.मनोज कुमार द्विवेदी ने इस दावे को निराधार बताया है। उनके अनुसार, धर्मसिंधु और निर्णयसिंधु जैसे धर्मग्रंथों में पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने पर किसी प्रकार की बाधा का उल्लेख नहीं है। इसलिए नवविवाहित महिलाएं भी श्रद्धा के साथ यह व्रत कर सकती हैं।

karwa chauth 2026 date puja muhurat moonrise time
रोहिणी-मृगशिरा नक्षत्र का संयोग  - फोटो : freepik

रोहिणी-मृगशिरा नक्षत्र का संयोग 
इस वर्ष करवा चौथ पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा का वृषभ राशि में उच्च स्थिति में होना दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला माना जाता है।यह संयोग पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और प्रीति को मजबूत करने वाला है।

शुक्रास्त का दोष नहीं, भद्रा का कोई दोष नहीं
इस बार करवा चौथ के दिन शुक्रास्त का दोष नहीं रहेगा, क्योंकि शुक्र का उदय 28 अक्तूबर को सुबह हो जाएगा। इसके साथ ही 29 अक्तूबर को भद्रा भी नहीं है। शास्त्रों के अनुसार भद्रा का विचार होलिका दहन और रक्षाबंधन पर प्रमुख रूप से किया जाता है। करवाचौथ के व्रत में विवाहित महिलाएं श्रीगणेश जी, भगवान शिव जी, भगवान कार्तिकेय, माता पार्वती और चन्द्र देवता से अखंड सौभाग्य की कामना करती है इसलिए पूजा और व्रत में भद्रा का कोई दोष नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ निर्जल व्रत रखकर पूजन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2026 date puja muhurat moonrise time
रात 8:19 बजे होगा चंद्रोदय - फोटो : freepik

रात 8:19 बजे होगा चंद्रोदय

  • इस वर्ष करवा चौथ पर कानपुर में चंद्रोदय का संभावित समय रात 8:19 बजे रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा के क्षितिज से ऊपर उठने और स्पष्ट दिखाई देने पर अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। हालांकि, स्थानीय मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चंद्र दर्शन के समय में अंतर हो सकता है।
  • करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं,फिर सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक बिना अन्न और जल के व्रत रखती हैं. शाम की पूजा और चंद्र अर्घ्य के बाद पारण किया जाता है।
  • इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और चन्द्रमा की पूजा की जाती है। सुहागिन स्त्रियों को करवा चौथ का व्रत करने से अखंड सौभाग्य व पति को अक्षुण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनका गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होता है। सुहागन महिलाऐं यह व्रत व उपवास अपने पति के प्रति समर्पित होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जन्म-जन्मांतर तक पुन: पति रूप में प्राप्त करने हेतु मंगल कामना करती हैं।  
  • करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण, जो कि अर्घ कहलाता है, किया जाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में भी दिया जाता है।
     
विज्ञापन
karwa chauth 2026 date puja muhurat moonrise time
क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? - फोटो : Freepik

 

क्यों होती है चंद्रमा की पूजा?

चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं।

ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी

क्या पति को रखना चाहिए पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत? जानें धार्मिक नियमों के अनुसार सही है या गलत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed